Study on Raja Yoga Meditation : योग, ध्यान-व्यायाम करने वालों की चिंता और तनाव के स्तर में आश्चर्यजनक सुधार

नोएडा । पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (चाइल्ड पीजीआई) में कोविड – 19  के दौरान स्वास्थ्य देखभाल करने वाले कर्मियों एवं चिकित्सकों में तनाव, चिंता  के स्तर एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हालचाल  इंडेक्स पर राजयोग ध्यान के प्रभाव पर अध्ययन किया गया। यह अध्ययन भारत सरकार के विज्ञान एवं  प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित था।संस्थान के निदेशक प्रो.अजय सिंह ने बताया- अध्ययन में यह देखने को मिला कि जो लोग नियमित रूप से 20 मिनट का राजयोग ध्यान कर रहे थे उनकी चिंता  और तनाव के स्तर में आश्चर्यजनक सुधार हुआ था और वह डब्ल्यूएचओ के इंडेक्स में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। अध्ययन के प्रारंभिक परिणामों से पता चला कि जो लोग किसी भी प्रकार के

व्यायाम, ध्यान, योगाभ्यास आदि का अभ्यास करते हैं उनमें चिंता और तनाव का स्तर उन लोगों की अपेक्षा कम पाया गया जो इसका अभ्यास नहीं करते हैं। राजयोग ध्यान, ध्यान के एक प्रकार के तौर पर चिंता और तनाव के स्तर को कम करने तथा स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने की क्षमता में सुधार करने में आधारभूत विधियों से ज्यादा सक्षम और सुविधाजनक है।

आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में अपने लिए समय न निकाल पाने  के कारण लोग बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं | हर कोई एक स्वस्थ जीवन जीने में समझौता कर रहा है।  इस तरह की जीवनशैली ज्यादा देर तक नहीं चल सकती किंतु हम योगाभ्यास, ध्यान योग आदि का अभ्यास करके बेहतर स्वास्थ्य बनाए रख सकते हैं। वर्तमान में जीवन की हलचल को दूर करने के लिए योग और ध्यान को अपने जीवन में शामिल करना समय की मांग है। उन्होंने बताया- इस अध्ययन में

कुल 241 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिन्हें संस्थान के दो संकाय सदस्यों प्रो उषा किरण, निश्चेतना विभाग एवं डॉ दिव्या जैन बाल नेत्र रोग विभाग एवं राजयोग ध्यान के प्रशिक्षक के निर्देशन में एक माह तक प्रत्येक दिन 20 मिनट का ध्यान का अभ्यास कराया गया।अध्ययन का डॉ. दिव्या जैन और डॉ उषा किरण द्वारा साइंटिफिक पेपर भी पब्लिश किया जा चुका है।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या