एम्स में नए दवा प्रतिरोधी फंगस स्ट्रेन से दो मरीजों की मौत

नई दिल्ली| क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित दो रोगियों की हाल ही में एम्स में इलाज के दौरान एस्परगिलस लेंटुलस नामक दवा प्रतिरोधी फंगस स्ट्रेन के कारण मृत्यु हो गई।

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी (आईजेएमएम) में प्रकाशित एक केस रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों रोगीयों में से एक की उम्र 50 और दूसरे की उम्र 40 थी। दोनों क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित थे। उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

पहले मरीज को निजी अस्पताल से रेफर किया गया था, जबकि दूसरे मरीज को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर एम्स की इमरजेंसी में रेफर किया गया था।

आईजेएमएम की रिपोर्ट के अनुसार, मरीजों को एम्स में एम्फोटेरिसिन बी और वोरिकोनाजोल के ओरल इंजेक्शन दिए गए थे। दोनों मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पहले मरीज की क्लीनिकल कंडीशन में एक महीने से ज्यादा समय तक कोई सुधार नहीं हुआ था, और फंगल इंफेक्शन से उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे मरीज को एम्फोटेरिसिन बी भी दिया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और एक हफ्ते बाद मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के बाद उसकी मौत हो गई।

जावेद अहमद, गगनदीप सिंह, इमाकुलता जेस और मृगनयनी पांडे द्वारा लिखित आईजेएमएम रिपोर्ट में रेखांकित किया गया है कि जहां तक हम जानते हैं, एस्परगिलस लेंटुलस के कारण सीओपीडी रोगी में इनवेसिव पल्मोनरी एस्परगिलोसिस के मामले पर यह भारत की पहली रिपोर्ट है।

एस्परगिलस लेंटुलस का पहला उल्लेख 2005 में चिकित्सा साहित्य में एक प्रकार के एस्परगिलस के रूप में किया गया है, जो फेफड़ों का संक्रमण है। कई देशों ने मानव संक्रमण की पुष्टि की है। हालांकि, एम्स के डॉक्टरों ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत में इस प्रकार के एस्परगिलस के किसी मरीज के संक्रमित होने की सूचना मिली है।

Related Posts

Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading
Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”