Repo Rate increase by RBI : जनता के ऊपर महंगाई की चौतरफा मार, EMI हो सकती है महंगी

Repo Rate increase by RBI –

Repo Rate increase by RBI: महंगाई डायन खाई जात है ये गाना भले ही पुरानी हो मगर देश में महंगाई नए नए रूप दिखती रहती है, कभी पेट्रोल महंगा, कभी सब्जी महंगी तो कभी नीम्बू पानी महंगा हर जनता की जेबों पर ही पड़ती है मार खैर महंगाई और जनता का पुराना  रिश्ता है पर महंगाई पर आज जो कुछ भी हुआ इससे लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई, इस बीच RBI ने Repo Rate को बढ़ा दिया (Repo Rate increase by RBI) तो चलिए जानते है आम जनता पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बेंचमार्क पॉलिसी रेट (Policy Rate Hiked) बढ़ा दिया। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (RBI MPC) ने रेपो रेट में 40 बेसिस पॉइंट या 0.4% की बढ़ोतरी (RBI Increase Repo Rate) की गई है। यानी अब रेपो रेट 4.4% हो गया है। गवर्नर दास ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का असर महसूस हो रहा है और युद्ध के प्रभाव को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भी समझा है। वहीं, बढ़ती महंगाई को देखते हुए आरबीआई अपने ‘accommodative stance’ यानी उदार रुख को छोड़ते हुए अब बेंचमार्क रेट को बढ़ा रही है।

Repo Rate increase by RBI
Repo Rate increase by RBI

RBI की इस घोषणा के बाद घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ गई है, देखते है RBI के इस फैसले से शेयर बाजार पर क्या प्रभाव रहा।

पॉलिसी रेट में बढ़ोतरी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ गई है. सेंसेक्स इसके बाद 1,200 अंकों तक की गिरावट दर्ज कर रहा था। वहीं, निफ्टी 400 अंकों तक गिर गया था। दोपहर 2.30 बजे बीएसई सेंसेक्स में 860.66 अंकों या 1.51% की गिरावट आ चुकी थी और इंडेक्स 56,115.33 के स्तर पर था। वहीं, एनएसई निफ्टी 253.45 अंकों या 1.48% की गिरावट के साथ 16,815.65 के स्तर पर था।

अब बात आती है रेपो दर है क्या और ये RBI और बैंकों बीच काम कैसे करती है?

रेपो दर पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो दर के तहत बैंकों को अपना पैसा रिजर्व बैंक के पास रखने पर ब्याज मिलता है। अचानक हुई एमपीसी की बैठक के बाद RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास दास ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव की वजह से मुद्रास्फीति बढ़ रही है। नीतिगत दर में वृद्धि का मकसद मध्यम अवधि में आर्थिक वृद्धि संभावना को मजबूत और सुदृढ़ करना है।

जानए क्या है खुदरा महगाई दर और क्या है ये WPI जिसका बढ़ना चिंताजनक है

उन्होंने बताया कि खाद्य महंगाई में और बढ़ोतरी दर्ज होगी। बता दें कि पिछले दो सालों से आरबीआई ने उदार नीति बरकरार रखी थी। अप्रैल, 2022 तक इसके पहले की मौद्रिक नीति समिति की पिछली 11 बैंकों से पॉलिसी रेट यथावत रखे गए थे। अभी इसी महीने की शुरुआत में हुई बैठक में एमपीसी ने नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर बरकरार रखा था।

RBI के द्वारा रेपो रेट काफी दिनों बाद बढ़ाया गया है, लगभग पौने चार साल बाद आरबीआई ने बढ़ाए रेट।

इसके पहले कब बढ़े थे दाम?

आरबीआई ने पौने चार साल बाद पॉलिसी रेट बढ़ाए हैं। रिजर्व बैंक ने अगस्त, 2018 के बाद पहली बार नीतिगत दर में बढ़ोतरी की है। और अब RBI द्वारा रेपो रेट (RBI Increase Repo Rate) को बढ़ाया गया। आर बाी आई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने पिछले महीने ही अपने उदार रूख को वापस लेने के इरादे की घोषणा की थी।

Repo Rate increase by RBI
Repo Rate increase by RBI

उनकी इस घोषणा के बाद अनुमान जताया जा रहा था कि आरबीआई जून में ही बेंचमार्क रेट में वृद्धि कर सकती है। खुदरा मुद्रास्फीति पिछले तीन महीने से लक्ष्य की उच्चतम सीमा छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई दर लक्ष्य की ऊपरी सीमा छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। अप्रैल महीने में भी इसके ऊंचे रहने की संभावना है। मार्च महीने में खुदरा मुद्रास्फीति 6.9 प्रतिशत थी।

उम्मीद है कि आपको ये खबर सरल और पसंद आई होगी और आपको RBI द्वारा बनाए गए रेपो रेट (Repo Rate increase by RBI) का सारा कच्चा चिट्ठा समझ आ गया होगा। आपके लिए इस खबर को हमारे वरिष्ठ सहयोगी मिथिलेश जी ने लिखा था। यहां क्लिक कर आप देश और दुनिया की अन्य खबरों के लिए आप The News 15 के YouTube चैनल पर जा सकते है ।  

Related Posts

 Zomato-Swiggy डिलीवरी ठप! महंगे पेट्रोल के खिलाफ गिग वर्कर्स की हड़ताल का ऐलान

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने…

Continue reading
… तो तीन गुना बढ़ जाती पेट्रोल-डीजल की कीमतें? 

अमेरिका और ईरान के बीच जंग ने दुनिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे