दीपक पटेल से रचिन रवींद्र तक न्यूजीलैंड टीम में भारतीय मूल के रहे हैं खिलाड़ी

नई दिल्ली| न्यूजीलैंड की टीम में रचिन रवींद्र एक युवा खिलाड़ी हैं। इनकी टीम के इतिहास को देखें तो उनके साथ कई भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने वर्षों से न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन विशाल जनसंख्या के कारण यहां बहुत प्रतिस्पर्धा है, इसलिए भारत में ज्यादातर खिलाड़ी क्रिकेट में अपना करियर नहीं बनाने में असफल रहते हैं। जिस वजह से वे दूसरे देश में चले जाते हैं और वहां से खेलने लगते हैं। खिलाड़ियों का एक वर्ग ऐसा भी है जो एक अलग उद्देश्य के लिए विदेशों में जाता है लेकिन, क्रिकेट को एक पेशे के रूप में अपनाता है।

जैसा कि अक्सर कहा जाता है कि क्रिकेट जहां भी जाता है भारतीयों का अनुसरण करता है। हमने देखा है कि दुनिया के लगभग हर क्रिकेट खेलने वाले देश में भारतीय मूल के खिलाड़ी होते हैं। न वे केवल टीम का हिस्सा होते हैं, बल्कि कई प्रसिद्ध भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों के लिए बड़े स्तर पर मैच खेले हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टी20 मैच में कई भारतीय मूल के खिलाड़ियों देख सकते हैं, जिन्होंने वर्षों से ब्लैक कैप का प्रतिनिधित्व किया है।

दीपक पटेल:

दिलचस्प बात यह है कि केन्या में जन्मे पटेल ने इंग्लैंड में अपना क्रिकेट करियर शुरू किया, जिसमें वॉस्टरशायर के लिए लगभग एक दशक खेला, जिसमें उन्होंने 9734 रन बनाने के अलावा 357 विकेट झटके। इतने अच्छे ऑल राउंड प्रदर्शन के बावजूद, भारतीय मूल के खिलाड़ी को थ्री लायंस के साथ खेलने का मौका नहीं मिला, जिससे उन्हें बेहतर अवसरों की तलाश में न्यूजीलैंड जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऑफ स्पिनर दीपक ने 1987 में न्यूजीलैंड के लिए पदार्पण किया और विश्व कप 1987, 1992 और 1996 में उनका प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 37 टेस्ट मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 75 विकेट लिए और 1,200 रन बनाए।

उन्हें 1992 के विश्व कप में ब्लैक कैप्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने उस विश्व कप के दौरान पहले 15 ओवरों के भीतर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को चौंका कर रख दिया।

ईश सोढ़ी:

सोढ़ी, जैसा कि नाम से पता चलता है कि भारतीय मूल के परिवार से आते हैं। ईश का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था, लेकिन उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया। जहां युवा ईश ने छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया।

हालांकि उन्होंने पहली बार 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन उन्होंने छोटे प्रारूपों में अपना नाम कमाया। विरोधी टीमों के नाक में दम करने वाले सोढ़ी टी 20 क्रिकेट में कीवी के लिए एक रहस्यमयी गेंदबाज बने हुए हैं।

लेग स्पिनर ने एक खिलाड़ी के रूप में और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है।

जीतन पटेल:

जीतन पटेल के माता-पिता भारतीय हैं, उनका का जन्म और पालन-पोषण वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में हुआ था। ऑफ-स्पिन गेंदबाज की पहचान जॉन ब्रेसवेल ने की थी जब वह राष्ट्रीय टीम के कोच थे और उन्हें 2005 में एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए जिम्बाब्वे ले गए थे।

क्रिकेटर ने तीनों प्रारूपों में ब्लैक कैप्स का प्रतिनिधित्व किया और उनके नाम पर 24 टेस्ट, 44 एकदिवसीय और 10 टी20 मैच हैं। 2017 में, उन्होंने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया। उन्होंने स्पिन-गेंदबाजी सलाहकार के रूप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ भी काम किया।

रचिन रवींद्र:

कीवी ऑलराउंडर रवींद्र का भारतीय कनेक्शन मजबूत है। वह वेलिंगटन में पैदा हुए और वह पिछले कुछ वर्षों से भारत में भी खेलते रहे हैं।

रविंद्र के पिता रवि कृष्णमूर्ति, बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर सिस्टम आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*टेक्ट, जो 1990 के दशक में न्यूजीलैंड चले गए थे, वे न्यूजीलैंड में हट हॉक्स क्लब के संस्थापक हैं, जो हर गर्मियों में खिलाड़ियों को भारत लाते है।

बुधवार को, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच के दौरान, रवींद्र ने जयपुर में मेन इन ब्लू के खिलाफ मैदान में उतरे। लेकिन, वह बल्ले से कोई कमाल करने में विफल रहे क्योंकि उन्हें मोहम्मद सिराज ने 7 रन पर आउट कर दिया।

बल्ले से अपनी असफलता के बावजूद रवींद्र ने अपने नाम से देश के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। रवींद्र का पहला नाम ‘रचिन’ दो भारतीय बल्लेबाजों, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। उन्होंने सितंबर 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अब तक छह टी20 मैच खेले हैं और छह विकेट लेते हुए 54 रन बनाए हैं।

जीत रावल:

गुजरात में जन्मे, रावल बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड जाने से पहले भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल के स्कूल में पढ़ाई की थी। दिलचस्प बात यह है कि रावल और पटेल दोनों ने शुरुआती दिनों में अपने स्कूल के लिए एक साथ क्रिकेट खेलते थे। यह बल्लेबाज सीनियर टीम में कदम रखने से पहले न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम से आया था।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!