बिसरख सीएचसी पर हेल्दी  बेबी शो आयोजित : टीकाकरण, वजन और तंदुरुस्ती के आधार पर पुरस्कृत किए गए बच्चे

मां का पहला पीला गाढ़ा दूध नवजात के लिए अमृत समान : डा. भारत भूषण

नोएडा । नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख पर हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। बेबी शो में पूर्ण टीकाकरण, वजन और तंदुरुस्ती के आधार पर  बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने बच्चों को तंदुरुस्त रखने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा – बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध दिया जाना चाहिये। जन्म के एक घंटे के भीतर मां का गाढ़ा पीला दूध नवजात के लिए अमृत समान होता है। उन्होंने बच्चों के  नियमित टीकाकरण पर जोर दिया और कहा कि इससे बच्चा बहुत सारी बीमारियों से सुरक्षित रहता है। उन्होंने बच्चों के पोषण का विशेषतौर पर ध्यान रखने को कहा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. शचीन्द्र मिश्रा ने बच्चों की देखभाल के सही तरीके बताए। उन्होंने कहा – छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध देना चाहिए। छह माह के उपरांत मां के दूध के साथ ऊपरी आहार देना चाहिए। शारीरिक और मानसिक विकास  की दृष्टि से बच्चे के पहले एक हजार दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजीत कुमार ने जनपद में चल रहे राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया 21 नवम्बर तक चलने वाले इस सप्ताह की थीम सुरक्षागुणवत्ता और बेहतर  देखभाल – प्रत्येक नवजात का जन्म सिद्ध अधिकार” है। सप्ताह के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की देखभाल के तरीके बता रही हैं। इसके साथ ही वह नवजात शिशुओं में जन्मजात दोषों की पहचान कर उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगी।

हेल्दी बेवी शो में कई बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विवेक पुत्र कांति देवी को प्रथम व सुनील पुत्र शिवानी को द्वितीय और कुंज पुत्र पत्रिका को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा माहिरा, जारा, विराट सहित कई बच्चों को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भारत भूषण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजीत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. शचीन्द्र मिश्रा ने पुरस्कृत किया। पूर्ण टीकाकरण, उम्र के अनुसार वजन पुरस्कार का मानक रखा गया था।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सत्यार्थ प्रकाश राय, कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अमृता प्रजापति,  फार्मासिस्ट संजीव शर्मा,  लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Posts

इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading
‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
  • TN15TN15
  • June 29, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • August 6, 2026
हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

  • By TN15
  • August 6, 2026
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

  • By TN15
  • August 5, 2026
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

  • By TN15
  • August 5, 2026
मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

  • By TN15
  • August 5, 2026
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

  • By TN15
  • August 5, 2026
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई