भरी महफिल में मंदाना करीमी ने बताया, अली मर्चेंट ‘बाथरूम में करता है गंदे काम’

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। कंगना रनौत के शो लॉक अप को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं। एक के बाद एक शो में नई एंट्री होती जा रही है। दूसरी ओर घर में पहले से ही मौजूद कंटेस्टेंट्स का पत्ता भी धीरे-धीरे साफ हो रहा है। कुछ ही दिन के अंदर इस शो से चेतन हंसराज, सायशा शिंदे और सारा खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पिछले एपिसोड में ही घर में विनीत कक्कड़ और जीशान खान की एंट्री हुई है। इसके अलावा पिछले एपिसोड ने और भी कई वजहों के चलते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
मंदाना करीमी ने मचाया बवाल : मंदाना करीमी ने इस शो में वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री ली है। अपनी एंट्री के साथ ही मंदाना करीमी ने शो में जान सी फूंक दी है। खैर पिछले एपिसोड में उनका बेबाक अंदाज उन पर ही भारी पड़ता नजर आया। दरअसल शो की होस्ट कंगना के सामने मंदाना ने अली मर्चेंट  पर बाथरूम में मास्टरबेशन करने का आरोप लगाया। मंदाना को बीच में ही रोकते हुए कंगना रनौत ने उनकी क्लास भी लगाई लेकिन उनसे पूरी बात भी जानने की कोशिश की।
मंदाना ने खोली अली की पोल : मंदाना करीमी ने सभी के सामने कहा, ‘बाथरुम में कुछ तो ऐसा होता है जिसके बारे में मुझे और सायशा को पता है। यह काफी बुरा है। वह कचरे से भी ज्यादा भयानक है। अगर आप इतनी लड़कियों के साथ रहते हो और एक ही बाथरूम इस्तेमाल करना हो तो और आप यह सब करो…तो आपकी पर्सनैलिटी का पता चल ही जाता है।’ मंदाना रुक जाती हैं और प्राइवेट स्पेस में जाकर पूरी बात बताने की बात करती हैं। कंगना उनसे सभी के सामने अपनी बात साफ करने के लिए कहती हैं। मंदाना करीमी आगे कहती हैं, ‘एक दिन मैं बाथरूम में गई थी, मेरे बाद सायशा को जाना था। वह पूरे दिन परेशान रही। मेरे बाद एक ही इंसान से बाशरूम का इस्तेमाल किया था। वो अली ही था, किसी ने वहां पर मास्टरबेशन किया था और सब कुछ वहीं पर था।’
बौखला गए अली मर्चेंट : मंदाना करीमी की बात सुनते ही अली मर्चेंट आग बबूला हो गए। उन्होंने कंगना रनौत के सामने ही मंदाना करीमी पर चिल्लाने की कोशिश की और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गर्माता हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग मंदाना करीमी के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अली मर्चेंट के सपोर्ट में भी उतरते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Posts

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

Continue reading
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है