‘दि कश्मीर फाइल्स’ देखने पहुंची महिला से कहा-हटाओ भगवा स्टोल, मुद्दा बना बीजेपी बोली- शिवसेना बन गई ‘जनाब सेना’, यही आपका हिंदुत्व?

भाजपा ने महाराष्ट्र के सीएम के कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट को टैग करते हुए पूछा, “क्या यह आपका हिंदुत्व का रूप है, उद्धवजी?” , भाजपा ने अपने ट्वीट में हिंदुत्व के प्रति शिवसेना की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाने को “हरे खून” जैसे शब्दों का किया है इस्तेमाल 

द न्यूज 15 
मुंबई । ऐसा लग रहा है कि जिसे देश में भावनात्मक मुद्दों की बहार आ गई है। कई मुद्दों को लेकर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कभी हिजाब विवाद तो कभी कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार पर आधारित फिल्म “दि कश्मीर फाइल्स” को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है।  सरकारों के साथ ही राजनीतिक दल हैं कि मसले का कोई हल निकालने के बजाए उसको लेकर वोटबैंक की राजनीति करने में लगे हैं। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर राजनीतिक दलों में बहस छिड़ी हुई है। मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई भाजपा शासित राज्यों ने फिल्म को मनोरंजन कर से छूट दी है।
बुधवार को महाराष्ट्र में नासिक के एक सिनेमा हाल में कुछ महिलाओं को “दि कश्मीर फाइल्स” देखने के लिए प्रवेश करने से पहले कथित तौर पर भगवा स्टोल हटाने के लिए कहा गया था। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ शिवसेना पर इसको लेकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने सीएम उद्धव ठाकरे से पूछा कि क्या यही आपका हिंदुत्व है। इसको लेकर उन्होंने महाराष्ट्र की शिवसेना पार्टी पर भी तंज किया।
सिनेमा हॉल में कुछ महिलाओं को कथित तौर पर विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म देखने के लिए थिएटर के अंदर जाने से पहले अपने भगवा स्टोल को हटाने के लिए कहा गया था। राज्य भाजपा इकाई ने ट्विटर पोस्ट में कहा, “दि कश्मीर फाइल्स फिल्म के लिए नासिक में भगवा शॉल पहनने वाली महिला दर्शकों को उन्हें सिनेमा हॉल के बाहर रखने के लिए कहा गया था।”
भगवा शॉल मामले में भाजपा ने ठाकरे के कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट को टैग करते हुए पूछा, “क्या यह आपका हिंदुत्व का रूप है, उद्धवजी?” भाजपा ने अपने ट्वीट में हिंदुत्व के प्रति शिवसेना की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाने के लिए “हरे खून” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और दावा किया कि ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब “जनाब सेना” बन गई है।
“दि कश्मीर फाइल्स” में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों और अन्य लोगों के साथ अत्याचार, उनकी हत्याएं करना तथा महिलाओं और बच्चों के साथ क्रूरता करने के साथ उनके घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आग लगा देने जैसी सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है। समुदाय के लोगों की व्यवस्थित हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को भी इसमे दर्शाया गया है।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    • By TN15
    • August 17, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

    • By TN15
    • August 17, 2026
    CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

    • By TN15
    • August 17, 2026
    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी