प्रसार भारती बढ़ रहा डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रसारण की ओर, स्मार्टफोन पर मिलेगी सामग्री

मुंबई| प्रसार भारती ने डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रसारण की व्यवहार्यता पर काम करने के लिए आईआईटी-कानपुर के साथ समझौता किया है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति ने बुधवार को कहा कि एक पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। यह प्रयास सफल रहा तो लोग निकट भविष्य में स्मार्टफोन पर प्रसारण सामग्री प्राप्त करने में सक्षम होंगे। 10वें सीआईआई बिग पिक्चर समिट की ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के दौरान वेम्पति ने अपने मुख्य भाषण में कहा, “आईपीएल जैसे बेशुमार दर्शकों वाले आयोजन के समय लाखों उपयोगकर्ताओं तक उस सामग्री को पहुंचाने की जरूरत है। इंटरनेट के माध्यम से यूनिकास्ट मोड पर सभी सामग्री सीधे लोगों के स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर पहुंचाई जा सकती है।”

सीईओ ने बताया कि डिजिटलीकरण उन प्रमुख परिवर्तनों में से एक है, जिसने पिछले तीन या चार वर्षो में सार्वजनिक प्रसारण को आसान बनाया है।

उन्होंने कहा, “व्यावहारिक रूप से हर दूरदर्शन चैनल और ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन में अब कई प्लेटफार्मो पर डिजिटल माध्यम हैं, चाहे वह लाइवस्ट्रीमिंग के लिए यूट्यूब हो या दर्शकों के साथ सीधे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया हो।”

उन्होंने कहा, प्रसार भारती ऐप भी है, जिसमें 200-प्लस रेडियो स्ट्रीम हैं। कोई भी दुनिया में कहीं भी हो, अपने गृहनगर रेडियो स्टेशन के कार्यक्रमों को सुन सकता है।

सीआईआई अवसरों पर चर्चा करने और चुनौतियों का समाधान करने के लिए हर साल बिग पिक्चर समिट का आयोजन करता है। इस वर्ष की थीम है : ‘सामग्री, रचनात्मकता और नवाचार की नई ऊंचाइयों को बढ़ाना’।

शिखर सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य वैश्विक रुझानों और अवसरों, व्यापक आर्थिक अशांति के कारण राजस्व में नरमी, घरेलू उपभोक्ता प्राथमिकताओं को समझना और वैश्विक दर्शकों के लिए स्थानीय अवसरों पर बढ़ते फोकस पर चर्चा करना है।

Related Posts

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

Continue reading
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

सऊदी अरब के साथ उसके रक्षा समझौते के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच