पार्टी और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार बोलने वाले सांसद सुब्रमण्यन स्वामी को बीजेपी नेता ने कोर्ट में घसीटा

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह की अदालत से जारी आदेश में कहा गया है कि याचिका में स्वामी के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने के लिए काफी आधार हैं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की एक याचिका पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी को नोटिस जारी कर कोर्ट में तलब किया है। बग्गा ने आरोप लगाया है कि स्वामी ने अपने एक ट्वीट में उनके खिलाफ गलत टिप्पणी कर उनकी मानहानि की है। इससे उनकी प्रतिष्ठा पर आंच उठी है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह की अदालत से जारी आदेश में कहा गया है कि याचिका में स्वामी के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने के लिए काफी आधार हैं। बग्गा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि पिछले सितंबर में सुब्रण्यन स्वामी ने अपने एक ट्वीट में उनके खिलाफ गलत बातें लिखी थी। स्वामी ने ट्वीट में आरोप लगाया था कि भाजपा मेंं शामिल होने से पहले बग्गा को नई दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस थाने से कई बार जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने उन्हें छोटे-मोटे अपराधों के लिए कई बार पकड़ा है। स्वामी ने ये आरोप 28 सितंबर, 2021 को ट्वीट करके लगाए थे।

बग्गा ने अपनी गवाही में स्वामी के इन आरोपों को झूठा बताया है और कहा है कि ऐसा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर मार्ग थाने के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने शिकायतकर्ता के बयान की पुष्टि की और रिपोर्ट दर्ज की। अदालत ने आगे कहा कि इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि स्वामी ने बयान की पुष्टि किए बिना ट्वीट किया था और यह शिकायतकर्ता की पुरानी जिंदगी और चरित्र के बारे में संदेह पैदा करने के लिए पर्याप्त है।
दिल्ली भाजपा में मीडिया संबंधों के प्रमुख और प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर तथा दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि ट्वीट की जानकारी होने पर उन्होंने बग्गा से स्पष्टीकरण मांगा है। बग्गा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उनके खिलाफ मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पर न तो कोई एफआईआर हुई है और न ही कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्हें किसी भी मामले में कभी गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

Related Posts

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

Continue reading
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंजाब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’