यूपी: राजा भैया को झटका, MLC चुनाव लड़ रहे करीबी अक्षय प्रताप सिंह जेल भेजे गए; सजा का ऐलान कल

द न्यूज 15

प्रतापगढ़। यूपी के चर्चित और बाहुबली विधायक राजा भैया को झटका लगा है। एमएलसी चुनाव लड़ रहे उनके करीबी और जनसत्‍ता दल के उम्‍मीदवार अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। कल उनकी सजा का ऐलान होगा। गौरतलब है कि अक्षय प्रताप को गलत पते पर रिवॉल्‍वर रखने के आरोप में दोषी ठहराया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ की एमपी/ एमएलए एफटीसी कोर्ट ने अक्षय प्रताप को पुलिस कस्‍टडी में में लेने का आदेश दिया। इसके बाद अक्षय को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। दरअसल, अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को पिछले दिनों अदालत ने फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में दोषी ठहरा दिया था। इस मामले में 23 मार्च को सजा सुनाई जानी है। इससे पहले पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है। गलत पते पर शस्‍त्र लाइसेंस मामले में अदालत ने पुलिस अफसरों व राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

1997 में हुई थी एफआईआर : 6 सितंबर 1997 को अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली में एसआई डीपी शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस संबंध में एसआई अशर्फीलाल ने रिपोर्ट दी थी और एसआई दूधनाथ ने संस्तुति की थी। एफआईआर में कहा गया कि जामो बेती कुंडा के अक्षय प्रताप सिंह ने शहर में रोडवेज बस अड्डे के पते पर शस्त्र लाइसेंस लिया। जांच में पता सही नहीं पाया गया।

Related Posts

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
  • TN15TN15
  • August 19, 2026

यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

Continue reading
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

  • By TN15
  • August 19, 2026
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

  • By TN15
  • August 19, 2026
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

  • By TN15
  • August 19, 2026
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

  • By TN15
  • August 19, 2026
चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

 ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!