राम गोपाल वर्मा ने द कश्मीर फाइल्स का किया रिव्यू, कहा- नफरत हो गई, विवेक अग्निहोत्री बोले- लव यू

मुंबई। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। इस बीच राम गोपाल वर्मा ने द कश्मीर फाइल्स का रिव्यू दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस फिल्म से नफरत है। RGV ने इसके पीछे वजह भी बताई। यह पहला मौका है जब राम गोपाल वर्मा ने किसी फिल्म का रिव्यू। किया है। उन्होंने कहा, मैंने जो भी सीखा और जो मुझे सही लगता था फिल्म ने सब बर्बाद कर दिया था। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राम गोपाल वर्मा का ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में लिखा है, आपको द कश्मीर फाइल्स से नफरत है, इसीलिए मैं आपसे प्यार करता हूं।
अनुपम खेर से हुए इम्प्रेस : राम गोपाल वर्मा ने पहली बार किसी फिल्म का रिव्यू किया है और वह मूवी है द कश्मीर फाइल्स। वीडियो की शुरुआत में राम गोपाल वर्मा कहते हैं, अपने करियर में पहली बार मैं किसी फिल्म का रिव्यू कर रहा हूं। मैं फिल्म के सब्जेक्ट या विवादित कॉन्टेंट का रिव्यू नहीं करता। मैं एक फिल्ममेकर के तौर पर रिव्यू करना चाहता हूं कि फिल्म कैसी बनी है। इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की स्टोरी टेलिंग से लेकर किरदारों तक सबकी जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म में अनुपम खेर के परफॉर्मेंस की तारीफ भी की।

द कश्मीर फाइल्स का लिया जाएगा रिफरेंस : राम गोपाल वर्मा बोले, कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई और इसने हर नियम को ध्वस्त कर दिया। फिल्म में स्टार्स नहीं हैं। डायरेक्टर ने दर्शकों को इम्प्रेस करने की जरा भी कोशिश नहीं की, जो कि हर फिल्ममेकर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब जब भी कोई डायरेक्टर फिल्म बनाने की कोशिश करेगा तो द कश्मीर फाइल्स का रिफरेंस लेगा और इसे स्टडी करेगा।

विवेक ने लिखा- आई लव यू : राम गोपाल वर्मा आखिर में कहते हैं, मुझे कश्मीर फाइल्स से नफरत है क्योंकि इसने वो सब  बर्बाद कर दिया, जो मैंने सीखा था, जो मुझे लगता था कि सही है। अब मैं पीछे जाकर खुद को रीइनवेंट नहीं कर सकता न फिर से सोच सकता हूं। इसलिए मुझे द कश्मीर फाइल्स से नफरत है चाहे वह डायरेक्टर हो, एक्टिंग स्टाइल हो या इसका स्क्रीनप्ले हो। द कश्मीर फाइल्स से जुड़े हर इंसान से मुझे नफरत है लेकिन मुझे विवेक अग्निहोत्री से प्यार है कि उन्होंने यह फिल्म बनाई। विवेक ने RGV का रिव्यू शेयर करके लिखा है, आपके द कश्मीर फाइल्स से नफरत है और इसीलिए मुझे आपसे प्यार है।

Related Posts

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

Continue reading
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

  • By TN15
  • August 18, 2026
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

  • By TN15
  • August 18, 2026
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

  • By TN15
  • August 18, 2026
राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

  • By TN15
  • August 18, 2026
भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन