बुलंदशहर: सनकी युवक ने बलकटी और फावड़ा से कई किसानों को काटा, दो की मौत, पांच घायल, आरोपी गिरफ्तार

द न्यूज 15 
बुलंदशहर। बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव माजरा खानपुर में सोमवार की सुबह एक सनकी युवा किसान ने बलकटी और फावड़े से कई  ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी बलवीर उर्फ बल्ला सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर मक्का बोने गया था। अचानक बलकटी से उसने पड़ोसी किसान नत्थी( 65 वर्ष) पुत्र हरिचंद पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद विमला( 40 वर्ष) पत्नी प्रेमपाल की भी हत्या कर दी।  रविंद्र (35 वर्ष) पुत्र नंदू पर बलकटी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बलवीर ने गांव के ही पुष्पेंद्र, नौरंग, तेजपाल पर भी कातिलाना हमला किया है। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसओ शत्रुघ्न, सीओ स्याना अलका सिंह मौके पर पहुंच गए। डीआईजी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी घटनास्थल के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हो गए हैं।
डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने ने बताया कि अभी तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, अन्य की हालत गंभीर है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बलकटी एवं फावड़े को बरामद कर लिया गया है । इस सनसनीखेज घटना से गांव में कोहराम मच गया है। दहशत का माहौल है।

Related Posts

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

लखनऊ नगर निगम समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री…

Continue reading
आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi