बिहार: बोचहां उपचुनाव को लेकर एनडीए में कलह! राजद ने मुकेश सहनी पर कसा तंज, कहा- तेजस्वी ने पहले ही कहा था रिचार्ज कूपन

द न्यूज 15

पटना। बिहार की एनडीए सरकार के अंदर मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट को लेकर विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने बोचहां उपचुनाव में जहां बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। इसकी वजह बोचहां के पूर्व दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान का वीआईपी से होना है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सहनी पर तंज कसा है। पार्टी के राज्य प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी किया हे जिसमें सदन के अंदर तेजस्वी ने उन्हें रिचार्ज कूपन कहा था।
राजद के बिहार प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, ‘मा. नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी ने पहले ही कह दिया था- मुकेश साहनी जी सुन लीजिए आप रिचार्ज कूपन हैं, आपका फिर रिचार्ज हो पायेगा। बुरा न मानो होली है।’ इसके साथ उन्होंने बोचहां, विधानसभा, उपचुनाव जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया। बता दें कि सहनी ने उम्मीद जताई थी कि इस सीट पर उसे बीजेपी का समर्थन मिलेगा। मगर यूपी चुनाव में बीजेपी के खिलाफ जाना सहनी को काफी भारी पड़ गया है। पार्टी ने उन्हें विधान परिषद चुनाव में भी कोई हिस्सेदारी नहीं दी है।
पिछले साल तेजस्वी ने सहनी को बताया था रिचार्ज कूपन : राजद ने जो वीडियो ट्वीट किया है वो पिछले साल बिहार विधानमंडल के सत्र का है। एक बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सहनी पर निशाना साधा था। वीआईपी नेता पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा था, ‘मुकेश जी, सुन लीजिए, आप बैठ जाएं। आप रिचार्ज कूपन हैं। आपका फिर रिचार्ज हो पाएगा? कहां फंस जाते हैं। बैठे रहें। बैठिए, काम कीजिए अभी।’ इसके बाद सहनी ने तेजस्वी और लालू यादव पर हमला बोला था।

पांच साल के लिए आपका टॉकटाइम खत्म हो गया है : तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए सहनी ने कहा था कि आपका तो टॉकटाइम ही पांच साल के लिए खत्म हो गया है। मेरे पास रिचार्ज के लिए झारखंड से भी फोन आता है। पर हम जहां हैं वहीं ठीक हैं। आप चिंता ना करें। राजद द्वारा इस वीडियो को ऐसे समय पर शेयर किया गया है जब बीजेपी और सहनी के बीच उठापटक चल रही है।

तेजस्वी को दिया था सरकार बनाने का निमंत्रण : हाल ही में खबर आई थी कि सहनी ने तेजस्वी यादव को बिहार में सरकार बनाने का ऑफर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त रखी थी। उन्होंने तेजस्वी को ढाई-ढाई साल सीएम बनने के फॉर्मूला देते हुए सरकार गठन का प्रस्ताव दिया था। सहनी ने कहा था कि अगर यह ऑफर मंजूर है तो मैं एनडीए छोड़ने के लिए तैयार हूं। इससे पहले सहनी ने तेजस्वी को छोटा भाई बताकर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी थी।

Related Posts

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

Continue reading
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

  • By TN15
  • November 24, 2026
25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

  • By TN15
  • November 24, 2026
‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

  • By TN15
  • November 24, 2026
26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

  • By TN15
  • November 24, 2026
अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…