गाजियाबाद : बीमार बुजुर्ग पिता को भूखा-प्यासा घर में बंद रखते थे बेटा-बहू, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

द न्यूज 15

गाजियाबाद |  गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बुजुर्ग का आरोप है कि वह लकवाग्रस्त हैं, इसके बावजूद बेटा-बहू उन्हें कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके कई दिन के लिए बाहर चले जाते हैं और दवाई तक के लिए नहीं पूछते।
पिता को बुआ के घर छोड़कर आने के बाद बेटे ने तीन महीने तक उनकी सुध नहीं ली तो बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बेटा-बहू के साथ-साथ बेटे के साले और दोस्त पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मसूरी थाना क्षेत्र की वेब सिटी निवासी 71 वर्षीय हैरी फर्नांडिस ने बताया कि वह लकवाग्रस्त हैं और 22 साल पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनका बेटा और बहू उन्हें कई-कई दिन तक कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके बाहर चले जाते हैं। इस दौरान खाना-पानी और दवाई के बिना वह तड़पते रहते हैं।
बुजुर्ग का आरोप है कि बेटा-बहू की यह यातना काफी समय से चल रही थी। वह अपनी बीमारी का हवाला देकर नसीहत देते थे, लेकिन इसके बावजूद बेटा-बहू पर कोई असर नहीं होता था।
बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने साले और दोस्त के साथ घर पर शराब पीकर हुड़दंग करता है। वह विरोध करते हैं तो बेटे के साथ-साथ उसका साला व दोस्त भी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी निजी जिंदगी में खलल डालने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि वह घुट-घुटकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। बेटा-बहू उनका खर्च भी नहीं उठाते।

Related Posts

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

Continue reading
ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई