BJP संग जाने की अटकलों पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सुभासपा चीफ

द न्यूज 15 

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव-2022 समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर क्‍या भाजपा में जाने वाले हैं? इस सवाल को लेकर यूपी के राजनीतिक गलियारों में शनिवार को अचानक अटकलें लगाई जाने लगीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राजभर ने नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अब ओमप्रकाश राजभर ने इस पर सफाई दी है।

न्‍यूज 18 से बात करते हुए उन्‍होंने बीजेपी के साथ जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्‍होंने दावा किया कि अमित शाह से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है। यही नहीं उन्‍होंने कहा कि उनकी मुलाकात की तस्‍वीरें पुरानी हो सकती हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि न चर्चा है न मुलाकात है, सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली है। अभी तो सोशल मीडिया पर मैंने देखा कि 21 तारीख को शपथ ग्रहण है। फिर देखा कि 25 को है। हमारा तो खुद ही 28 तारीख को संयुक्‍त कार्यक्रम गाजीपुर जहूराबाद में है। एक प्रश्‍न के उत्‍तर में राजभर ने दावा किया कि स्‍थानीय निकाय चुनाव हम लोग (सपा और सुभासपा) मिलकर लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी के सम्‍बन्‍ध में बैठकों का दौर चल रहा है। अमित शाह से मुलाकात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ये सब गलत सूचनाएं हैं। ये जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं ऐसा कुछ नहीं है। हम लोग जहां हैं वहीं हैं। मुलाकात तस्‍वीरों पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी तो बहुत सी तस्‍वीरें अमित शाह के साथ हैं। पचासों फोटो मीडिया के पास होंगी। कहीं भी लगाकर वे लोग फिट कर देते हैं। राजभर ने कहा कि हम सपा के साथ हैं और रहेंगे।

Related Posts

तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

Continue reading
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए