पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दफ़्तर में लगाई भगत सिंह की फोटो तो क्यों हुआ विवाद?

भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीद भगत सिंह के गांव खटकंडकलां में किया गया था

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए महज तीन गुजरे हैं और वे विवादों में आ गए हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में शहीद भगत सिंह की तस्वीर को लेकर ये सारा विवाद शुरू हुआ है। पीले रंग (बसंती) की पगड़ी में भगत सिंह की इस तस्वीर पर आपत्ति जताई जा रही है। खासकर, फोटो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भगत सिंह के परिवार के मुताबिक, उनका विजन मायने रखता है, न कि तस्वीर में उनकी पगड़ी का रंग। पंजाब के सीएम भगवंत मान शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। भगवंत मान ने कहा था कि वे ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं जिसका सपना भगत सिंह ने देखा था। भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह भी शहीद भगत सिंह के गांव खटकंडकलां में आयोजित किया गया था।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, सीएम दफ्तर में लगाई गई भगत सिंह की फोटो ‘प्रामाणिक’ नहीं है, बल्कि केवल ‘एक कल्पना’ है। दिल्ली के भगत सिंह रिसोर्स सेंटर के मानद सलाहकार और स्वतंत्रता सेनानी पर कई किताबें लिख चुके चमन लाल कहते हैं, “हमने कई बार स्पष्ट किया है कि भगत सिंह ने कभी बसंती या केसरी पगड़ी नहीं पहनी, यह सब कल्पना है।”

चमन लाल ने बताया, “हमारे पास भगत सिंह की केवल चार ओरिजिनल तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में वह जेल में खुले बालों में बैठे हैं, दूसरी फोटो में वह टोपी पहने हुए हैं और अन्य दो तस्वीरों में भगत सिंह सफेद पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं।”

पंजाब चुनाव के नतीजों से पहले, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने ऐलान किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री की फोटो लगाने की परंपरा से अलग हटकर भगत सिंह और डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीरें सरकारी कार्यालयों में लगाई जाएंगी। कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान राजनीति में आने के बाद से ही बसंती पगड़ी पहनते हैं और अपने लगभग हर भाषण में भगत सिंह का जिक्र करते हैं। वे अपना भाषण ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के साथ समाप्त करते हैं। स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हसरत मोहानी के दिए गए इस नारे को भगत सिंह द्वारा और भी लोकप्रिय बना दिया गया था। पीले रंग की पगड़ी पहने भगवंत मान ने राजभवन के बजाय खटकड़कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Related Posts

SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

सपा चीफ अखिलेश यादव को मंगलवार को तब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’