Holi 2022: होलिका दहन के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानिए क्या है मान्यता

इस साल होलिका दहन 17 मार्च को और रंग वाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि होली वाले दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। लोग रंंग लगाकर एक दूसरे के साथ होली को सेलिब्रेट करते हैं। इस बार होलिका दहन का त्योहार 17 मार्च को मनाया जाएगा साथ ही रंगवाली होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं रंग वाली होली से एक दिन पहले शाम को होलिका मां की पूजा की जाती है। लेकिन होलिका दहन के दौरान आपको कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी भी नवविवाहिता को ये अग्नि नहीं देखनी चाहिए। इसे अशुभ माना गया है. इससे उनके दांपत्य जीवन में समस्याएं शुरू हो सकती हैं। साथ ही घर- परिवार बिना बजह कलह भी शुरू हो सकती है।

उधार देने से बचें : होलिका दहन वाले दिन किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत नहीं होती। साथ ही दरिद्री छा जाती है और जहां दरिद्री छा जाती है, वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। साथ ही इस दिन उधार लेना भी नहीं चाहिए।
इकलौती संतान को होती है मनाही : मान्यता है कि माता-पिता की इकलौती संतान होने पर होलिका दहन की अग्नि को प्रज्जवलित करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता। वहीं भाई और एक बहन होने पर होलिका की अग्नि को प्रज्जवलित किया जा सकता है।  (यह भी पढ़ें)- Guru Uday: 23 मार्च से इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा।
इन लड़कियों का करें प्रयोग : मान्यता के अनुसार होलिका दहन के लिए भूलकर भी आम, पीपल और बरगद की लकड़ी का इस्तेमाल ना करें। इन्हें जलाने से नकारात्मकता आती है। होलिका दहन के लिए गूलर और अरंडी की लकड़ी शुभ मानी जाती है। ऐसा करने से सुख- समृद्धि का वास होता है।
भगवान श्री कृष्ण का बना रहेगा आशीर्वाद : होली के दिन माता- पिता का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। साथ ही उन्हें कोई उपहार लाकर दें, ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिन किसी भी महिला का भूलकर भी अपमान न करें। वरना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Posts

बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
  • TN15TN15
  • January 29, 2026

उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

Continue reading
मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
  • TN15TN15
  • January 15, 2026

मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!