UP Election Result 2022: सपा गठबंधन की 304 सीटों पर कैसे होती जीत? अखिलेश ने बताया गणित

द न्यूज 15

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा की प्रचंड जीत के बीच समाजवादी पार्टी और गठबंधन में शामिल नेताओं की ओर से ईवीएम को लेकर कई बार सवाल खड़े किए गए। मतगणना से ठीक पहले खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेन्‍स कर आरोप लगाए। हालांकि अभी तक ईवीएम से छेड़छाड़ या गड़बड़ी का कोई पुख्‍ता सबूत कहीं से सामने नहीं आया है। मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर पोस्‍टल बैलेट के वोटों का हवाला देते हुए इशारों में सवाल उठाया। इसके साथ ही अखिलेश ने अपने ढंग से पोस्‍टल बैलेट में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के बड़े पैमाने पर वोट मिलने का दावा भी किया।
अखिलेश ने एक ट्वीट में लिखा- ‘पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5% वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। पोस्टल बैलेट डालने वाले हर उस सच्चे सरकारी कर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता!’
ओमप्रकाश राजभर का दावा-बीजेपी और बीएसपी के बीच थी मिलीभगत : उधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर कहा है कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच मिलीभगत थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर भाजपा ने बसपा के टिकट तय किए। सपा गठबंधन के साथ इस चुनाव में 6 सीटें जीतने वाले सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उनके पास सबूत भी है। उन्होंने कांग्रेस पर भी भाजपा की मदद का आरोप जड़ा है।  न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में राजभर ने कहा, ”पूर्वांचल में 122 सीटें ऐसी हैं जिनपर बीजेपी दफ्तर में बैठकर प्रत्याशी तय किए गए और सिंबल बसपा ऑफिस में दिए गए। मैं इसके लिए सबूत दे सकता हूं। जो पार्टियां 4 बार सत्ता में रहीं, चाहे वह बसपा हो या कांग्रेस, बीजेपी का समर्थन किया। उनके वोट कहां गए?”

Related Posts

मुजफ्फरनगर : टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक दिल…

Continue reading
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’
  • TN15TN15
  • July 18, 2026

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चोर ही चोर …

  • By TN15
  • July 25, 2026
चोर ही चोर …

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान