The Kashmir Files पर ऐतराज जताने वालों पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- सालों से दबाया सत्य बाहर आने से परेशान

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की मीटिंग को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सालों से दबाया गया सत्य बाहर आ गया है तो कुछ लोग घबरा गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5-6 दिनों से हम देख रहे हैं कि वो लोग घबरा गए हैं और फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। उस पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लें। लेकिन उसे रोकना कैसी समझदारी है।
भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमते हैं, वे लोग पिछले 5 से 6 दिनों में पूरी तरह से घबरा गए हैं। इस फिल्म की तथ्यों के आधार पर विवेचना करने की बजाय उसे बदनाम करने में जुटे हैं। इस फिल्म के खिलाफ पूरा ईकोसिस्टम ही खड़ा हो गया है। मेरा विषय फिल्म नहीं है, लेकिन जो सत्य है, उसे सामने लाना देश के हित में है। यदि किसी को इस फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लो। उन्हें इस बात से आपत्ति है कि जिस सत्य को इतने सालों से दबाकर रखा है, उसे कैसे बाहर लाया जा रहा है। ऐसे समय में सत्य के लिए खड़े होने वाले लोगों के सामने जिम्मेदारी है कि वे इस ईको सिस्टम का मुकाबला करें।’
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की है। यही नहीं फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम से पिछले दिनों उन्होंने मुलाकात भी की थी। इसकी तस्वीर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शेयर की थी। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स में घाटी में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का चित्रण किया गया है। इस नरसंहार के चलते लाखों कश्मीरी पंडितों को घाटी से पलायन करना पड़ा था। यूपी, गोवा, गुजरात, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में अब तक इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। हालांकि एक वर्ग इस फिल्म की आलोचना करते हुए इस एजेंडा मूवी भी बता रहा है।

Related Posts

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

Continue reading
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने