नौकरी, बंधक और फिर शादी के नाम पर अलग-अलग शख्स ने किया रेप, लड़की ने बताई आपबीती

द न्यूज

15 लखनऊ। खलीलाबाद से नौकरी की आस में आई एक युवती से लखनऊ में तीन लोगों ने रेप किया। पहले एक युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन महीने तक उसका यौन शोषण किया। फिर एक युवक ने उसे बंधक बनाकर रेप किया। इन दो लोगों से बचकर वह निकली तो एक शख्स ने उसे सुरक्षा देने के नाम पर अपने घर रखा और यौन शोषण किया। इससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो केजीएमयू जाने लगी। उसके रक्तस्त्राव होने पर ऑटो ड्राइवर ने उसे परिवर्तन चौक पर उतार दिया था। पुलिस ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत ठीक होने पर शनिवार को उसने एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद ही पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक गिरफ्तार युवक रुस्तमनगर निवासी शबाब आलम उर्फ अंकित उर्फ तन्नू है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह नौकरी की तलाश में लखनऊ आयी थी। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात शबाब आलम से हुई। उसने अपना परिचय अंकित के रूप में दिया था। शबाब ने ही उसे कमरा दिलाया। फिर उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों अलग हो गये। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद उसकी मुलाकात मड़ियांव के एक युवक से हुई। इस युवक ने तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह वहां से निकली तो उसे सुरक्षा देने के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने घर शरण दी। पर, बाद में उसने भी उसका यौन शोषण किया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथ हुये इन कृत्यों की सूचना देने के लिये थाने जा रही थी लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
परिवर्तन चौक पर उतार दिया था ड्राइवर ने : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवती की तबीयत खराब थी। वह एक ऑटो से 12 मार्च को केजीएमयू जा रही थी। परिवर्तन चौक के पास ज्यादा तबियत खराब होने पर उसके रक्तस्त्राव होने लगा। इस पर ड्राइवर डर गया और उसे परिवर्तन चौक पर उतार कर भाग निकला। महिला पुलिस ने उसे क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया। तबियत ठीक होने पर पुलिस ने उसके बयान लिये। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज की।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी