कांशीराम को यादकर मायावती ने कहा- यह चमचा युग, जानें यूपी में हार पर क्या बोलीं BSP चीफ

द न्यूज 15

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांशीराम के जन्मदिन पर मंगलवार को कहा कि यह चमचा युग है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बामसेफ, डीएस-4 और बसपा के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि अपने खून-पसीने से अर्जित धन के बल पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं है।
मायावती ने कहा कि देश में करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य अपेक्षितों को लाचारी और मजलूमी की जिंदगी से निकालकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के बीएसपी के संघर्ष में दृढ़ संकल्प के साथ लगातार डटे रहना ही मान्यवर कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।” मायावती ने कहा कि उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्मसम्मान और स्वभिमान के मानवतावादी मूवमेंट को जीवंत बनाने के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष किया और अनंत कुर्बानियां दीं। इसके बल पर काफी सफलता भी अर्जित की और देश की राजनीति को नया आयाम दिया।
मायावती ने कांशीराम की यादव में किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा, ”ऐसे महापुरुष की यादों को चिर स्थाई बनाने के लिए बीएसपी की यूपी में रही सरकारों के दौरान उनके नाम पर अनेक भव्य स्थलत, पार्क, शिक्षण संस्थान, अस्पताल और आवासीय कॉलोनी आदि बनाए गए और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं गईं। राजधानी लखनऊ में  स्थापित मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक इनमें सर्वप्रमुख है।”
यूपी में हाल ही में मिली हार के बीच मायावती ने कहा, ”वास्तव में यह वर्तमान में जारी चमचा युग में बाबा साहेब डॉ. अबेडर के मिशनरी कारवां के प्रति तन, मन की लगन और धन्नासेठों के धनबल की जकड़ के बजाय अपने खून पसीने से अर्जित धन के बल पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि बड़ी बात है, जो इस मूवमेंट की ही देन है और जिसके बल पर बीएसपी ने खासकर यूपी में कई ऐतिहासिक सफलताएं भी अर्जित की हैं। आगे भी हमें हर हाल में अपने उसूलों के साथ संघर्ष में लगातार डटे रहना है।”

Related Posts

शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

Continue reading
डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी