कार खरीदने के बहाने बुलाया, नशीली रबड़ी खिलाई फिर…ऐसे हुई थी बजरंग दल नेता की हत्‍या

द न्यूज 15

लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद में बजरंग दल के सह संयोजक राहुल गौतम की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने कार खरीदने का बहाना बना कर राहुल से सम्पर्क किया था। मलिहाबाद में मुलाकात होने के बाद आरोपियों ने राहुल को नशीली रबड़ी खिलाई थी। उसके बेहोश होते ही आरोपियों ने गला दबा कर हत्या कर दी थी।शव रेलवे लाइन किनारे फेंक कर भाग निकले थे। पुलिस ने राहुल की कार भी बरामद कर ली है।

एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार के मुताबिक धनवंत राय नई बस्ती निवासी राहुल गौतम का शव शनिवार सुबह दिलावर नगर रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। शिनाख्त होने पर पत्नी रेशमा ने बताया था कि राहुल शुक्रवार रात को घर से कार लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। एसपी के मुताबिक रेशमा से बात होने पर पुलिस ने राहुल के फोन को सर्विलांस पर लगवाया था। जांच में संदिग्ध नम्बर मिले थे। इस पर तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जिनमें मलिहाबाद निवासी सरफराज, विकासनगर निवासी शहाबुद्दीन व हरदोई अतरौली निवासी इमरान अली शामिल थे। पूछताछ किए जाने पर सरफराज ने बताया कि राहुल कार बेचना चाहता था। इसके लिए वह सरफराज से बात कर रहा था, लेकिन सरफराज ने कार खरीदने की जगह लूटने का मन बना लिया था। सरफराज ने साजिश में इमरान और शहाबुद्दीन को शामिल किया था। इसके बाद सरफराज ने शुक्रवार रात फोन कर राहुल को मिलने बुलाया था।

चारों लोग कार से काकोरी पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने रबड़ी खाने के बहाने से कार रुकवा दी थी। फिर राहुल को नशे वाली रबड़ी दी गई थी। जिसे खाने के बाद वह बेसुध हो गया था। फिर आरोपियों ने तार से गला कस कर राहुल की हत्या कर दी थी और कार लेकर सरफराज के कहला स्थित घर आ गए थे।
सम्पत्ति विवाद की बात हुई खारिज : राहुल की पत्नी रेशमा ने सम्पत्ति विवाद को लेकर रिश्तेदारों पर हत्या करने का शक जताया था। एएसपी ग्रामीण हृदयेश कठेरिया के मुताबिक नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई थी। लेकिन राहुल की हत्या में उनकी संलिपत्ता नहीं मिली। इसके बाद ही लूट की दिशा में जांच शुरू की गई थी।

Related Posts

Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

Continue reading
मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम