लॉकअप: मां की सहेली संग सेक्स करते थे शिवम शर्मा, बोले- पड़ोस की भाभी के लिए पास्ता लेकर जाता था और…

द न्यूज 15

नई दिल्ली। कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ में आए दिन नई कॉन्ट्रोवर्सी और खुलासे देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में शिवम शर्मा, करणवीर बोहरा और पायल रोहातगी के नाम चार्जशीट में आए थे और शिवम शर्मा ने बजर दबाकर अपनी जिंदगी का एक सबसे बड़ा राज खोलने का फैसला किया। बता दें कि जो भी कंटेस्टेंट बजर दबाकर अपनी लाइफ का एक बड़ा सीक्रेट रिवील करता है उसे नॉमिनेशन से बचने का मौका मिलता है। शिवम ने बजर दबाने के बाद बताया कि उन्होंने अपनी मां की दोस्त के साथ संबंध बनाए थे।
भाभी का तलाक हो चुका था तो मैं उनके साथ… :  शिवम ने बताया, ‘एक तलाकशुदा महिला थीं जो उनकी भाभी थीं, ये औरत मेरे पड़ोस में रहा करती थीं और वो मेरी मम्मी की दोस्त थीं। इसमें कुछ गंदा नहीं है क्योंकि वह तलाकशुदा थीं और मैं सेक्सुअल लाइफ में उनकी मदद करना चाहता था। मैं व्हाइट पास्ता सॉस बहुत अच्छा बनाता हूं, तो मैं इस पास्ता को लेकर उनके यहां जाता था और अच्छा वक्त बिताता था। ये अब बहुत पुरानी बात हो गई है क्योंकि उस वक्त मैं कॉलेज में था और इस बात को 8-9 साल बीत चुके हैं।’
भाभी के घर बिस्तर गर्म करके आ जाता
होस्ट कंगना रनौत ने शिवम से कहा कि वह अपने सीक्रेट को बिलकुल उन्हीं शब्दों में बताएं जैसे उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है। इस पर शिवम ने जोर-जोर से पढ़ना शुरू किया, ‘मेरे पुराने घर के पड़ोस में एक भाभी रहा करती थीं, उनका तलाक हो चुका था और वह मेरी मां की दोस्त थीं। मैं उनके घर पास्ता बनाकर ले जाता था और बिस्तर गर्म करके वापस आ जाता था।’ शिवम ने कहा कि इसे हम ‘प्यार दो प्यार लो’ कह सकते हैं।
दुनिया मायूसी से भरी है तो प्यार दो, प्यार लो : शिवम ने कहा, ‘ये दुनिया मायूसी से भरी हुई है और हमें प्यार फैलाने की जरूरत है।’ कंगना रनौत ने शिवम से पूछा कि क्या वह सारा खान के लिए भी ऐसा ही प्यार महसूस करते हैं? तो जवाब में शिवम ने कहा, ‘नहीं मैम। उन दिनों मैं एक छोटा बच्चा था और अब मैं बड़ा हो गया हूं इसलिए मैं अब ज्यादा बड़ी शरारतें करता हूं।’ शिवम के खुलासे पर शॉक्ड नजर आ रहीं बबीता फोगाट ने कहा कि ये उनका सोचने का नजरिया है। वह कभी भी उनके विचारों को स्वीकार नहीं कर पाएंगी।
वो भी मुझमें इंट्रेस्टेड थीं, फायदा नहीं उठाया था : रेसलर बबीता फोगाट ने कहा कि कम से कम उनकी उमर का लिहाज ही रख लेते। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या कहा जाए। बबीता के बयान पर जवाब देते हुए शिवम ने कहा कि उन्होंने अपने पति को खो दिया था और ऐसा नहीं था कि इस वजह से मैंने ऐसा किया। वह भी ऐसा चाहती थीं और मैं दिखने में हैंडसम हूं तो वो भी मुझमें इंट्रेस्टेड थीं। तो इस तरह ये चीजें एक तरफा नहीं थीं, ये दोनों तरफ से था।’

Related Posts

एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

Continue reading
सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

  • By TN15
  • October 19, 2026
 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

  • By TN15
  • October 19, 2026
गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

  • By TN15
  • October 19, 2026
अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

  • By TN15
  • October 19, 2026
अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

  • By TN15
  • October 18, 2026
भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

  • By TN15
  • October 18, 2026
कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’