योगी की नई सरकार में हो सकते हैं चार डिप्टी सीएम! दिनेश शर्मा को मिल सकती है संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

द न्यूज 15  

लखनऊ । 403 विधानसभा में से 273 सीटों पर कब्जा जमाने वाली भाजपा एक बार फिर यूपी में सरकार बनाने जा रही है। 37 साल बाद इतिहास रचने वाली भाजपा अब योगी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 मार्च के बाद नई सरकार का गठन किया जा सकता है। होली के बाद योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सियासी गलियारों में ये भी चर्चा है कि इस बार नई सरकार में दो और डिप्टी सीएम बढ़ाए जा सकते हैं, यानि दो से बढ़ाकर चार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
चार डिप्टी सीएम में तीन नए चेहरों को शामिल करने की बात कही जा रही है। सियासी गलियारों में अभी तक बेबी रानी मौर्य, ब्रजेश पाठक और स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा हो रही है। इसके अलावा योगी मंत्रिमंडल में भी कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश शर्मा को योगी मंत्रिमंडल से हटाकर उन्हें संगठन में किसी बड़े पद का दायित्व दिया जा सकता है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। चुनाव हारे, फिर भी डिप्टी सीएम बनेंगे केशव : सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी से चुनाव हार गए हैं। केशव को सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने सात हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव मैदान में पछाड़ दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार योगी की नई सरकार में इन्हें एक बार फिर से डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।
योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं स्वतंत्रदेव सिंह : यूपी में प्रचंड बहुमत के बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने स्वतंत्रदेव सिंह को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार में इस बार चार डिप्टी सीएम होंगे। इनमें से एक पद स्वतंत्रदेव सिंह को भी दिया जा सकता है। स्वतंत्रदेव सिंह अभी तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2024 को के चुनाव को देखते हुए भाजपा ने स्वतंत्रदेव सिंह को मंत्री पद दिए जाने का फार्मला निकाला है। हालांकि इसका फैसला संगठन करेगा। इसको लेकर 13 मार्च को दिल्ली में होने वाली बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह संगठन मंत्री सुनील बंसल शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम की रेस में बेबी रानी मौर्य का भी नाम : उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य का नाम भी योगी की नई सरकार में डिप्टी सीएम की लिस्ट में चल रहा है। बेबी रानी मौर्य भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वह जाटव बिरादरी से आती हैं। बेबी रानी मौर्य आगरा से विधायक चुनी गई हैं। राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर यूपी में भाजपा की टिकट से बेबी रानी मौर्य ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक हो सकता है प्रमोशन, बन सकते हैं डिप्टी सीएम : योगी सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक का प्रमोशन करके इन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिनेश शर्मा की जगह इनको नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं दिनेश शर्मा को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने की मूड में है। दिनेश शर्मा इस समय एमएलसी हैं। विधानसभा चुनाव से इस बार शर्मा ने दूरी बनाई थी।
13 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से योगी करेंगे मुलाकात : योगी दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है यूपी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए बीजेपी संगठन ने कुछ तारीखों को केंद्रीय नेतृत्‍व के पास भेजा है। इस सम्‍बन्‍ध में नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें शपथ ग्रहण की तारीख पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सूचना है कि नई दिल्‍ली में होने वाली बैठक में बीजेपी अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। 13 मार्च से दिल्‍ली में यूपी संगठन के साथ बैठकों का दौर शुरू होगा।
मोदी-शाह शपथ ग्रहण में रहेंगे : बताया जा रहा है कि यूपी में योगी सरकार पार्ट-2 के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा शासन वाले प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री भी इसका हिस्‍सा बन सकते हैं।

Related Posts

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

हर हाथ में तिरंगा, हर गली जंतर-मंतर हमारी…

Continue reading
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

  • By TN15
  • October 21, 2026
समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

  • By TN15
  • October 21, 2026
डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

  • By TN15
  • October 21, 2026
23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान