मारियूपोल में मस्जिद पर रूस ने गिराए बम, 86 लोगों ने ली है पनाह

द न्यूज 15

मारियूपोल । यूक्रेन के मारियूपोल स्थित एक मस्जिद को रूसी सेना ने निशाना बनाया है। खबर है है इस मस्जिद में सैनिकों ने बम बरसाए हैं। जानकारी मिली है कि इस मस्जिद में 86 नागरिकों ने पनाह ली है, जिसमें 34 बच्चे भी शामिल हैं।महायुद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी, ‘मारियुपोल में सुल्तान सुलेमान द मैग्निफिकेंट और उनकी पत्नी रोक्सोलाना (हुर्रेम सुल्तान) की मस्जिद पर रूसी आक्रमणकारियों ने गोलाबारी की। जिसमें तुर्की के नागरिकों सहित 80 से ज्यादा लोग पनाह लिए हैं, जिनमें वयस्क और बच्चे भी शामिल हैं।”
इससे पहले शनिवार को तुर्की में यूक्रेनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने मारियूपोल के मेयर से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि 34 बच्चों सहित 86 तुर्की नागरिक उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने घिरे बंदरगाह शहर पर रूसी हमलों से बचने के लिए मस्जिद में शरण ली थी।
मरियूपोल में एक सप्ताह से अधिक समय से हजारों नागरिक बिना भोजन, पानी या गर्मी और ठंड के बीच फंसे हुए हैं। सिर्फ मारियूपोल ही नहीं यूक्रेन के पॉश इलाकों में रूसी सेना ने गोलीबारी तेज कर दी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने दक्षिणी शहर मायकोलाइव में भारी बम बरसाए हैं। ये हमला कैंसर अस्पताल पर किया गया है। इस हमले में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। हमले के दौरान कई मरीज अस्पताल में थे, गनीमत रही कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। हमले ने इमारत को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

Related Posts

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

1 रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा, सरकार…

Continue reading
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

इजरायल के रक्षा मंत्री बुधवार को दावा किया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज