जिन सीटों पर थी बीजेपी-सपा के बीच सीधी लड़ाई, वहां बीजेपी ने जीती 67% सीटें

द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के बीच 305 सीटों पर सीधी लड़ाई देखी गई। इन 305 सीटों पर बीजेपी ने 206 और सपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की। 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच 191 सीटों पर सीधी लड़ाई थी, जिसमें बीजेपी ने 156 और सपा ने 35 सीट पर जीत हासिल की थी। 305 सीटों में से भाजपा ने 28,103 वोटों के औसत जीत अंतर से 206 सीटें जीतीं जबकि सपा ने 17,820 वोटों के औसत जीत के अंतर से 99 सीटों पर विजय प्राप्त की।

भाजपा ने जिन अन्य 49 सीटों पर जीत हासिल की, उसमें 27 सीटें सपा गठबंधन के खिलाफ थी। 19 सीट पर भाजपा ने राष्ट्रीय लोकदल से सीधे मुकाबले में जीत हासिल की। जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के खिलाफ 6 और अपना दल कमेरावादी के खिलाफ सीधी लड़ाई में बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि सपा ने जिन अन्य 12 सीटों पर जीत हासिल की, उनमें 9 सीटों पर सपा के खिलाफ बीजेपी के सहयोगी दलों के उम्मीदवार थे। 5 सीटों पर सपा ने अपना दल सोनेलाल के उम्मीदवारों के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि 4 सीटों पर निषाद पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ जीत हासिल की। सपा के खिलाफ भाजपा की जीत का अंतर 2017 चुनाव के मुकाबले केवल मामूली रूप से गिरा। 2017 में जब दोनों दलों के बीच सीधी लड़ाई थी तब भाजपा ने औसतन 29,014 मतों के अंतर से 156 सीटें जीती थी। जबकि सपा ने औसतन 14,803 मतों के अंतर से 35 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिर्फ सपा के खिलाफ ही नहीं बल्कि सभी सीटों पर भाजपा की औसत जीत के अंतर में 2017 के मुकाबले मामूली गिरावट देखी गई। 2017 में जब बीजेपी ने रिकॉर्ड 312 सीटों पर जीत हासिल की थी , तब पार्टी को 32,918 वोटों के औसत अंतर से जीत हासिल हुई थी। जबकि 2022 में बीजेपी ने 31,718 वोटों के औसत अंतर से जीत हासिल की। सपा और रालोद ने अपने औसत जीत के अंतर को बढ़ाया। 2022 में सपा के लिए यह संख्या 17,426 थी, जबकि 2017 में औसत जीत का अंतर 14,963 था। वहीं 2022 में रालोद की औसत जीत का अंतर 15,658 वोट है जो 2017 के 3,842 वोटों की तुलना में बहुत अधिक है।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी