80:20 पर घमासान और भगवा लहर, कितने मुस्लिम उम्मीदवारों की हुई जीत?

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भगवा लहर ने विपक्ष की तमाम कोशिशों को ध्वस्त कर दिया। भाजपा ने 273 सीटों पर जीत हासिल करके लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन 125 सीटों पर सिमट गया। सीएम योगी की ओर से जहां इस चुनाव को 80:20 का चुनाव बताया गया तो बीजेपी को हटाने के लिए मुस्लिम वोटर्स सपा खेमे में गोलबंद होते दिखे। ऐसे में आप भी यह जानना चाहेंगे कि इस चुनाव में कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे हैं?

18वीं विधानसभा चुनाव में 36 अल्पसंख्यक उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। ये सभी विधायक सपा गठबंधन से जीते हैं। एनडीए का एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार स्वार सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ चुनाव हार गए तो बसपा, कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से जीते कुल 5 उम्मीदवार हिंदू हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। इस लिहाज से देखें तो 20 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले राज्य में 8.92 फीसदी मुस्लिम विधायक होंगे।

यूपी में चुनाव जीतने वाले प्रमुख मुस्लिम उम्मीदवारों में सपा के दिग्गज नेता और जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम शामिल हैं, जिन्हें रामपुर और स्वार सीट से जीत मिली है। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे अब्बास और मन्नू शामिल हैं। वहीं, गैंगस्टर ऐक्ट में जेल में बंद नाहिद हसन को भी कैराना से जीत मिली है। आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा के 85वर्षीय मुस्लिम उम्मीदवार आलम बदी भी 34,187 वोट से चुनाव जीत गए। मेरठ की किठौर सीट पर सपा के शाहिद मंजूर और बीजेपी के सतवीर सिंह के बीच करीबी मुकाबला हुआ और मंजूर महज 2,180 वोट से जीतने में कामयाब रहे।

पार्टी ने यादव-मुस्लिम पार्टी के टैग से पीछा छुड़ाने के लिए पहली बार सपा ने महज 64 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। वहीं बसपा ने 88 और कांग्रेस ने 75 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं, एआईएमआईएम ने 60 से अधिक मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक को भी जीत नहीं मिली।

Related Posts

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading
लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च