सत्ता से संघर्ष और समाज से संवाद करना होगा

योगेन्द्र यादव
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने उन सभी लोगों को आहत और मायूस किया है जो कानून के शासन, संविधान तथा समता और सौहार्द में व संघीय ढांचे में विश्वास करते हैं और भाजपा समेत संघ परिवार से इन मूल्यों, मान्यताओं व लोकतांत्रिक संस्थाओं को खतरा महसूस करते हैं। सच तो यह है कि खतरा अब सिर्फ खतरा नहीं रहा, वह रोज फलीभूत हो रहा है। यह उम्मीद की जा रही थी कि इन चुनावों से भाजपा को तगड़ा झटका लगेगा और उसके वर्चस्व, उसकी सांप्रदायिक नीतियों और उसके फासिस्ट व्यवहार के कारण छाया हुआ खौफ कम होगा और मार्च 2022 का चुनाव परिणाम 2024 में मोदी की विदाई की पटकथा भी लिख सकता है। लेकिन हुआ उम्मीद से उलट। तमाम एंटी इनकम्बेन्सी को धता बताते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश समेत उन सभी राज्यों में चुनाव जीत गयी जहां वह सत्तारूढ़ थी। पंजाब में तो वह पहले से ही दावेदार नहीं थी।

इन नतीजों के चलते जहां भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है और आगामी विधानसभा चुनावों तथा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से आत्मविश्वास और हौसला हिलोरें लेने लगा है, वहीं भाजपा खेमे के बाहर चिंता ही चिंता है। यह कोई सामान्य चुनावी हार-जीत नहीं है। यह हमारे सेकुलर गणतंत्र के लिए घोर चिंता और निराशा के पल हैं। क्या उम्मीद की कोई गुंजाइश है? कोई रास्ता है? कोई योजना और रणनीति बन सकती है? कोई कार्यक्रम और तरीका निकल सकता है जिससे निराशा का अंधेरा कुछ छंटे। इस बारे में सोचें और अपनी टिप्पणी, अपनी राय हमें भेजें। क्या पता, एक निहायत जरूरी और सार्थक संवाद का सिलसिला बन पाए।

Related Posts

भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

प्रोफेसर राजकुमार जैन विंध्य पर्वतमाला की तलहटी में‌‌…

Continue reading
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

नीरज कुमार   बिहार की राजनीति में एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

  • By TN15
  • March 17, 2026
कायर सरकार-कमजोर विपक्ष और बेहाल जनता!  

भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

  • By TN15
  • March 17, 2026
भारतीय भक्ति काव्य परम्परा, ‌‌संगीत‌ की संगत में ‌गुज़रे तीन दिन!

समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

  • By TN15
  • March 17, 2026
समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026