पंजाब में सरकार बनती देख मिठाई लेकर कुमार विश्वास को चिढ़ाने पहुंचे आप नेता

वसुंधरा स्थित कवि के घर की बढ़ा दी गई है सुरक्षा व्यवस्था कुमर विश्वास ने अरविन्द केजरीवाल का नाम जोड़ा था खालिस्तान के साथ  

द न्यूज 15 

गाजियाबाद। पंजाब में आम आदमी की होने जा रही प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के एक दर्जन से अधिक नेता मिठाई लेकर जनकवि कुमार विश्वास को चिढ़ाने के लिए उनके वसुंधरा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने कुमार विश्वास को इस बात का एहसास दिलाने का प्रयास किया कि भले ही उन्होंने उनके नेता का नाम खालिस्तान से जोड़ कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया था पर इन सबके बावजूद उनकी पार्टी को पंजाब में बहुमत मिलने जा रहा है और उनकी सरकार बनने जा रही है।

दरअसल कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वह खालिस्तान के मुख्यमंत्री बनने की बात उनसे किया करते थे। इसके बाद आप प्रवक्ता राघव चढ्डा ने कुमार विश्वास पर बड़ा हमला बोला था। कुमार विश्वास के केजरीवाल का नाम खालिस्तान से जोड़ने पर आप नेता कुमार विश्वास  से बहुत नाराज थे। अब जैसे ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के पक्ष में रुझान आने लगे तो आम आदमी पार्टी के नेता उनके आवास पर मिठाई लेकर पहुंच गए। आम आदमी पार्टी के नेताओं के इस रुख के चलते कुमार विश्वास के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा है कि कुमार विश्वास ने भाजपा से सांठगांठ कर जो आम आदमी को हराने षड्यंत्र रचा था, वे लोग  उसके बदले में उनको मिठाई खिलाने आये हैं। उनका कहना था कि कुमार विश्वास जब भी घर पर मिलेंगे तभी

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?