मतगणना के बीच मुनव्वर राणा और केआरके हुए ट्रोल, लोगों ने पूछे यह सवाल

 द न्यूज 15 

नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को एक बार फिरसे बहुमत मिलता दिख रहा है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ एक बार फिरसे सत्ता में वापसी करते दिख रहे हैं। इधर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच शायर मुनव्वर राणा और अभिनेता केआरके खान ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स उनसे काफी तीखे सवाल पूछ रहे हैं, हालांकि इस दौरान केआरके ने बीजेपी की जीत पर बधाई भी दी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रायबरेली के रहने वाले शायर मुनव्वर राणा और सहारनपुर के देवबंद के रहने वाले केआरके ने देश छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर योगी चुनाव जीतेंगे तो वे देश छोड़ देंगे। पिछली 17 फरवरी को अपने ट्वीट में केआरके ने कहा था कि मैं वचन लेता हूं कि अगर 10 मार्च को योगी जी की हार नहीं हुई, तो फिर मैं इंडिया कभी वापस नहीं आऊंगा! जय बजरंग बली।

इसके अलावा जनवरी में शायर मुनव्वर राणा ने भी कहा था कि वर्तमान सरकार पलायन-पलायन रट रही है, लेकिन भाजपा सरकार में मुसलमानों में इतना खौफ है कि कोई बोल नहीं सकता है। अगर फिर भी ओवैसी की मदद से भाजपा की सरकार आ जाती है तो हमें यहां रहने की जरूरत नहीं है, मैं यहां से पलायन कर लूंगा। दोनों लोगों के इसी बयान को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने दोनों को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा कि अब आप कब देश छोड़कर जाएंगे क्योंकि योगी आदित्यनाथ फिरसे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप दोनों को माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले मतगणना शुरू होने से पहले भी केआरके ने अपने एक ट्वीट में लिखा ‘गुड मॉर्निंग योगीजी, की हाल बा…आज आपका आखिरी दिन है सर…सोचा याद दिला दूं।’

हालांकि चुनावी आंकड़ों की तस्वीर के बीच केआरके ने अपने एक ट्वीट में बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी है। यूपी में दोबारा जीत दर्ज करने पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी है। बीते कई दिनों से केआरके लगातार यूपी चुनाव को लेकर ट्वीट करते रहे हैं। इससे पहले केआरके ने लिखा था कि यूपी में बीजेपी की ईवीएम चोरी की घटनाओं से ये साबित हो गया है कि बीजेपी का सफाया निश्चित है।

Related Posts

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

  • By TN15
  • August 18, 2026
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

  • By TN15
  • August 18, 2026
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

  • By TN15
  • August 18, 2026
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या