मुझे लगता है कि मैं ही गोवा का सीएम बनूंगा: पीएम मोदी से मिलकर बोले प्रमोद सावंत

द न्यूज 15

नई दिल्ली । नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य चुनाव परिणामों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। लेकिन सोमवार को आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में गोवा में त्रिशंकु जनादेश की भविष्यवाणी की गई है।
इस लिहाज से प्रमोद सावंत का एग्जिट पोल के एक दिन बाद पीएम मोदी के मुलाकात करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रोमद सावंत ने गोवा में सत्ता बनाए रखने की पार्टी की संभावनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
हालांकि पीएम मोदी से मिलने के बाद खुद प्रमोद सावंत ने कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी से चुनावों को लेकर चर्चा की। समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रमोद सावंत के हवाले से लिखा, “मैंने आज पीएम मोदी से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। हम अधिकतम सीटों के साथ सरकार बनाएंगे… मुझे लगता है कि एक बार फिर से मुझे सेवा करने का मौका दिया जाएगा…(गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में)। अगर बीजेपी ने ऐसा कहा है (मुख्यमंत्री के रूप में उनकी उम्मीदवारी), तो यह निश्चित रूप से होगा। भाजपा जैसा कहती है वैसा ही करती है।”
गोवा के मौजूदा CM प्रमोद सांवत ने कहा, “नतीजों में 20 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलेंगी। सभी एग्जिट पोल भाजपा को ही बहुमत दिखा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा को बहुमत देंगे और फिर से एक बार भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलीय लोगों के साथ सरकार बनाएगी। उनसे बातचीत केंद्रीय नेतृत्व भी कर रहा है।”

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!