मतगणना से पहले MLC सुरेंद्र चौधरी ने लिया प्रण, बोले-बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो छोड़ दूंगा यूपी

द न्यूज 15  

लखनऊ । उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के सातों चरणों का मतदान हो चुका है। कल शाम आए ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच आत्‍मविश्‍वास से भरे भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने प्रण ले लिया है कि यदि यूपी में उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनती है तो वह प्रदेश छोड़कर चले जायेंगे।

सुरेंद्र चौधरी ने दावा किया कि भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिन रात जनता की सेवा की है। यूपी की जनता निश्चित ही उन्‍हें दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाएगी। सुरेन्‍द्र चौधरी ने कहा कि यदि यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनती है तो वे प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे।

सुरेंद्र चौधरी ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय की छात्र राजनीति से की थी। वह पहले बसपा में थे। 2014 में वह बसपा छोड़ भाजपा में आए थे। सुरेंद्र चौधरी भाजपा के मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। पूर्व में वह जिला पंचायत सदस्‍य भी थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से अपना नामांकन किया था लेकिन अपना दल के समझौते के तहत उन्‍होंने अपनी दावेदारी छोड़ दी थी।  कुछ समय पहले मशहूर शायर मुनव्‍वर राना ने भी उत्‍तर प्रदेश छोड़ देने की बात कही थी। उन्‍होंने कहा था कि यदि योगी आदित्‍यनाथ दोबारा यूपी के सीएम बनते हैं तो वह राज्‍य छोड़ देंगे।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे