नेपाली मीडिया का दावा: भारत ने हमारे विरोध पर रोका काली में तटबंध का काम, भारतीय अधिकारियों ने तथ्यों को किया खारिज

द न्यूज 15 

पिथौरागढ़ । नेपाली मीडिया ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से कहा है कि नेपाल के विरोध के बाद भारत ने धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध बनाने का काम रोका गया है। दूसरी ओर, भारत के अधिकारियों ने इस तरह के तथ्यों को खारिज किया है। अधिकारियों ने कहा कि भारत अपनी जमीन पर तटबंध बना रहा है।

वर्ष 2013 की आपदा के बाद भारत और नेपाल के बीच प्राकृतिक तौर पर सीमा विभाजन करने वाली काली नदी के विकराल रूप के साथ ही नेपाल का भी इस सीमा पर भारत के लिए नजरिया बदल गया है। वह लगातार भारत पर काली नदी के किनारे नेपाल की जमीन पर अतिक्रमण करने के दावे कर रहा है। अब स्थानीय दार्चुला नेपाली मीडिया में स्थानीय प्रशासन के हवाले दावा किया गया है कि नेपाल के रुख के बाद भारत को यहां काली नदी के किनारे तटबंध बनाने का काम रोकना पड़ा है।

इसमें कहा गया है कि काली नदी का रुख नेपाल की तरफ मोड़ने के लिए भारत यहां तटबंध बना रहा था, जिसे नेपाल के विरोध के बाद रोक दिया गया है। इधर, भारतीय सिंचाई विभाग ने कहा है कि भारत अपनी जमीन पर काली नदी के कटाव को रोकने के लिए तटबंध बना रहा है। यह काम लगातार चल रहा है।

डीएम पिथौरागढ़ ने दिए थे तटबंध बनाने के आदेश

पिथौरागढ़ के डीएम डॉ.आशीष चौहान ने दो दिन पहले धारचूला का भ्रमण कर काली नदी के किनारे प्रस्तावित तटबंध क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द यहां निर्माण कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। कहा है कि सीसीटीवी कैमरे लगाकर इस क्षेत्र पर नजर रखी जाए। कार्य की गुणवत्ता पर भी उन्होंने नजर रखने के आदेश इस दौरान दिए।

काली किनारे 985 मीटर लंबे बनाए जाने हैं तटबंध

काली नदी किनारे घटगाड़ नाले से टैक्सी स्टैंड तक 985 मीटर लंबे तटबंध का निर्माण 77 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। वर्ष 2013 की आपदा के बाद कई जगह काम किया भी गया है। हर साल आ रही आपदा के बाद इस काम को समय पर करना धारचूला नगर की सुरक्षा के लिए आवश्यक हो गया है।

धारचूला में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने कहा, ‘काली नदी के कटाव से धारचूला नगर को बचाने के लिए तटबंध बनाने का काम तत्परता और तेजी से किया जा रहा है। तटबंध निर्माण का कार्य लगातार चल रहा है।’

Related Posts

 ‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान का पहला…

Continue reading
ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

  • By TN15
  • June 18, 2026
MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

  • By TN15
  • June 18, 2026
BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

  • By TN15
  • June 18, 2026
कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

  • By TN15
  • June 18, 2026
स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा