मेरी कार को लाठियों से मारा, मुझे वापस जाने को कहा…वाराणसी में काले झंडे दिखाए जाने पर बोलीं ममता बनर्जी

द न्यूज 15

वाराणसी। आखिरी चरण में होने वाली वोटिंग को लेकर अखिलेश के लिए प्रचार करने वाराणसी पहुंची बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा के लोग पहले कहते थे कि हम अच्छे दिन ले आएंगे। अच्छे दिन के नाम पर रेलवे, एयरपोर्ट, बैंक बेच रहे हैं। अच्छे दिन के नाम पर नोट बंदी कर दी। बुधवार को वाराणसी में काले झंडे दिखाने पर  ममता बनर्जी ने कहा, उस दिन जब मैं हवाई अड्डे से घाट जा रही थी, मैंने देखा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता-जिनके दिमाग में गुंडागर्दी के अलावा और कुछ नहीं है। मेरे वाहन को रोक रहे थे।
उन्होंने मेरी कार को लाठियों से मारा और मुझे वापस जाने के लिए कहा। तब मुझे एहसास हुआ कि वे चले गए हैं। अब भाजपा नुकसान निकट है। उन्होंने आगे कहा, मुझे डर नहीं है। मैं कायर नहीं हूं। अहमस्मि योधः। मैंने अपने जीवन में कई बार पिटाई और गोलियों का सामना किया। लेकिन मैं कभी नहीं झुकी। कल जब वे मुझे घेर रहे थे, मैं अपनी कार से नीचे उतरी और उनका सामना करके देखा कि वे क्या कर सकते हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा को कायर भी बताया। बुधवार को काशी पहुंचीं टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तीन जगह काले झंडे दिखाए गए थे। चेतगंज लेबर चौराहे के पास जुटे हिंदू युवा वाहिनी के 20-25 कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराकर उनका विरोध किया था। इसके बाद ममता गाड़ी से उतरकर विरोध करने वालों के सामने आ गईं और कुछ मिनट तक वहीं खड़ी रहीं। गंगा आरती के लिए जाते वक्त गोदौलिया चौराहा और दशाश्वमेध पर भी भाजपा के झंडे लहराकर और जय श्रीराम के नारे लगाकर उनका विरोध किया। आरती से लौटते वक्त गोदौलिया चौराहे पर भी दो युवकों ने उन्हें काले झंडे दिखाए गए थे।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति