UP: हरदोई में गुटखा कारोबारी के 10 से अधिक ठिकानों पर इनकम टैक्‍स का छापा, चल रही पूछताछ

द न्यूज 15  

हरदोई। यूपी के हरदोई के रेलवेगंज में स्थित गुटखा कारोबारी के यहां आईटी ने छापामारी की है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के 10 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई है। आयकर विभाग की टीम कारोबारी के कर्मचारियों और परिवार के सदस्‍यों से पूूूूूछताछ कर रही है। कानपुर और कन्‍नौज में पिछले दिनों गुटखा कारोबारियों के यहां हुई छापामारी के बाद अब हरदोई में आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला रेलवेगंज नघेटा रोड स्थित किशोर और नेशनल गुटखा के मालिक प्रवीण अवस्थी के यहां बुधवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। टीम ने गुटका कारोबारी के घर, गोदाम, फैक्ट्री, मैरिज हॉल सहित 10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। इनकम टैक्स विभाग के टीम ने प्रतिष्ठानों में कारोबारी और कर्मचारियों परिजनों से गहन पूछताछ करने में जुटी है।
इससे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। पूरी हकीकत क्या है?  इस बारे में स्थिति कुछ समय बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल आयकर टीमें कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर जांच-पड़ताल और पूछताछ में जुटी हुई हैं।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi