बेटा बाप को धक्का देता है… CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठे चरण की वोटिंग से पहले अखिलेश यादव पर पिता और चाचा के अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अखिलेश का नाम लिए बना कहा कि वंशवादी के साथ परिवार तब तक है जब तक लूट में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि जो परिवार को नहीं संभाल पा रहे हैं, पूरे यूपी को क्या संभालेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, ”ये जो वंशवादी परिवारवादी हैं ना, परिवार इनके साथ तब तक है जब तक लूट में हिस्सेदारी है। शेष पुत्र अपने बाप को धक्का देता है, भतीजा चाचा को धकियाता है। इनसे कुछ उम्मीद मत करिए, जो अपने परिवार का सम्मान ना कर सकता हो, परिवारवादी बनने का ढोंग करते हों, लेकिन उसे संभाल ना पाते हों, वो प्रदेश को क्या संभालेंगे जो परिवार ना संभाल पाते हों।”
सीएम योगी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिए परिवार सिर्फ सैफई खानदान तक ही सीमित है, और जब मेरी बात होती है तो मैं प्रदेश की 25 करोड़ जनता को ही परिवार मानता हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद कुछ लोग बाहर आकर रेंगने लगे थे, लोगों को धमकियां देने लगे थे, लेकिन अब तो विपक्षी दल के कई नेताओं ने विदेश भागने की अपनी टिकट बुक करनी शुरू कर दी है।
सीएम योगी ने चुनाव बाद सपा गठबंधन में झगड़े की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ”अब छुटभइया नेताओं का महागठबंधन किया है, उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें जवाब देने जा रही है। आप देखेंगे, चुनाव के बाद इनमें कुश्ती होगी, मारपीट होगी, आरोप-प्रत्यारोप होंगे, अधकचरे पहलवान एक दूसरे से भिड़ेंगे।”

  • Related Posts

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

    Continue reading
    परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

    सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप