जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविक साहा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का किया रुख

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उनके खिलाफ दायर झूठे मामलों को खारिज करने का मामला 

द न्यूज 15 
कोलकाता। जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के सचिव अविक साहा ने आज कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर, उनके और अन्य लोगों के खिलाफ बीरभूम, पश्चिम बंगाल की जिला पुलिस द्वारा मुहम्मदबाजार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी संख्या 51/2022 और 52/2022 के तहत दायर झूठे मामलों को रद्द करने की मांग की। 20 फरवरी, 2022 को अविक साहा और अन्य किसान नेता और कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा घोषित कोयला खनन परियोजना के विरोध में बीरभूम जोमी जीवन जीविका ओ प्रकृति बचाओ महासभा द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने गए थे। यह एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध था, लेकिन कुछ कारणों से जो राज्य सरकार को ही बेहतर ज्ञात है, पुलिस ने आमंत्रित किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का फैसला किया।
इसी सिलसिले में बीरभूम के सिउरी की एक अदालत ने 20 फरवरी 2022 को इसी मामले में गिरफ्तार किए गए 9 व्यक्तियों (7 कोलकाता स्थित कार्यकर्ता और 2 स्थानीय कार्यकर्ताओं) को आज जमानत दे दी। जय किसान आंदोलन ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों, जिन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है और अन्यायपूर्ण कारावास भुगतना पड़ा है, की रिहाई पर खुशी व्यक्त की। जय किसान आंदोलन ने कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों, जो बीरभूम में कोयला खनन परियोजना के खिलाफ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध में लगे हुए हैं, के खिलाफ सभी झूठे मामलों को तत्काल वापस लेने की मांग की। अपने घर और चूल्हे, और आजीविका के साधनों से विस्थापन का शांतिपूर्ण विरोध करना हर भारतीय का मौलिक अधिकार है, और राज्य सरकार द्वारा उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाने की जय किसान आंदोलन निंदा करता है।

Related Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’
  • TN15TN15
  • November 23, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले…

Continue reading
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा