मीडिया वारफेयर : रूस से जंग में गूगल भी उतरा, रशिया टुडे और स्पूतनिक का यूट्यूब चैनल ब्लॉक

वॉशिंगटन (एजेंसी)। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी भीषण जंग के बीच अब मीडिया वारफेयर की भी शुरुआत हो चुकी है। गूगल ने रूस के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए उसकी मीडिया कंपनियों रशिया टुडे और स्पूतनिक के यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया है। यूट्यूब की पेरेंट कंपनी गूगल ने यह फैसला मंगलवार को लिया। इस फैसले के तहत पूरे यूरोप में दोनों मीडिया संस्थानों के यूट्यूब चैनल ब्लॉक रहेंगे। रशिया टुडे और स्पूतनिक रूस सरकार के मीडिया संस्थान हैं और इन्हें ब्लॉक करने का अर्थ है कि रूस की सरकार की राय को अन्य देशों में न फैलने देना।
\यूट्यूब के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि इस फैसले के पूरी तरह से लागू होने में कुछ वक्त लगेगा। हमारी टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और यह तय किया जा रहा है कि फैसला लागू हो सके। इससे पहले फेसबुक ने भी सोमवार को ऐसा फैसला लिया था। फेसबुक का कहना था कि उसके प्लेटफॉर्म पर रूसी मीडिया संस्थानों की सामग्री नहीं दिखेगा। यह फैसला यूरोपियन यूनियन के देशों में लागू रहेगा। उसके बाद अब गूगल ने यह बड़ा फैसला लिया है। हालांकि अब तक रूस की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ट्विटर ने भी ऐसा ही एक फैसला लिया है। ट्विटर की ओर से कहा गया है कि वह रूस के सरकारी मीडिया के कॉन्टेंट की लेबलिंग करेगा। इसके अलावा ऐसी कोडिंग की जाएगी कि रूसी मीडिया की सामग्री ज्यादा दिखाई न दे। इस तरह से सोशल मीडिया कंपनियां भी रूस के खिलाफ एकजुट हो गई हैं, जिनके मुख्यालय अमेरिका में हैं।

Related Posts

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

रूस ने पाकिस्तान को सस्ते दामों पर कच्चा…

Continue reading
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

  • By TN15
  • March 18, 2026
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

  • By TN15
  • March 18, 2026
सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

  • By TN15
  • March 18, 2026
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव