घर-घर पहुंचा दें मेरा प्रणाम’, महराजगंज में पीएम मोदी ने की अपील 

द न्यूज 15 

महराजगंज। पीएम मोदी ने महराजगंज में चुनावी जनसभा के दौरान आए बीजेपी समर्थकों से एक खास अपील की। अपने सम्‍बोधन के अंत में उन्‍होंने लोगों से कहा कि आपको मतदान से पहले अपने क्षेत्र के घर-घर में जाना है। वहां जाकर लोगों से मिलकर सिर्फ इतना कहना है कि मोदी जी आए थे, आपको प्रणाम भेजा है।
पीएम ने लोगों से ये अपील कुछ इस अंदाज में की। उन्‍होंने कहा-भाइयों-बहनों मेरा एक काम करेंगे? पहले पूरी ताकत से हाथ उठाकर बताइए-करेंगे? बहुत छोटा सा काम है। आप मेरा ये छोटा सा काम कर दें। अब मतदान के पहले हर घर में जाना है। आप जाएंगे? हर घर में लोगों से मिलेंगे? लोगों से मिलकर बस इतना ही कहना है-‘मोदी जी आए थे आपको प्रणाम भेजा है।’ पीएम ने कहा कि ‘देखिए, यदि आप हर घर जाकर मेरा प्रणाम पहुंचाएंगे तो जो आशीर्वाद मिलेगा उसका थोड़ा आपको मिलेगा और थोड़ा मुझे मिलेगा। इसके पुण्‍य का लाभ मुझे भी हो जाएगा।
यूपी विधानसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान के बाद पीएम मोदी समेत तमाम राजनीतिक नेताओं ने छठें और सातवें चरण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच सोमवार को महराजगंज में पीएम मोदी ने घर-घर प्रणाम पहुंचाने की जो अपील की उसका संदेश समझने की कोशिश हो रही है। जानकारों का कहना है कि 2022 के साथ ही बीजेपी ने अब 2024 की तैयारी भी शुरू कर दी है। पीएम का समर्थकों से यह कहना कि घर-घर प्रणाम पहुंचाने से आशीर्वाद का एक हिस्‍सा उन्‍हें मिलेगा, इसी का संकेत है। इसके पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के तमाम नेता यह कहते रहें कि यूपी चुनाव इतना महत्‍वपूर्ण है कि यह 2024 के केंद्र का चुनाव पर भी असर डालेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तो लोगों से योगी आदित्‍यनाथ को दोबारा सीएम बनाने की अपील के साथ यहां तक कह दिया कि योगी सीएम बनेंगे तो मोदी जी के 2024 में एक बार फिर पीएम बनने की राह आसान होगी।
महराजगंज की जनसभा में पीएम मोदी ने सपा-बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि परिवारवादियों ने पूर्वांचल को जाति-पात में उलझाकर यूपी का विकास रोका। जिन जिलों को परिवारवादियों ने पीछे धकेला, उन पर हम अधिक फोकस करते हैं। उन्‍होंने कहा कि नेपाल बार्डर पर सड़कों का जाल बिछाकर सीमा पर सुरक्षा की मजबूती के साथ सीमा के आखिरी गांवों तक के विकास के लिए बजट में व्यवस्था की गई है। उन्‍होंने स्‍थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍हें वायब्रेंट विलेज योजना का श्रेय दिया और कहा कि इस योजना का महराजगंज को खास लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि इससे सीमा के गांवों का विकास तेजी से होगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार इलाज और शिक्षा की बेहतर व्‍यवस्‍था कर रही है। हमने मातृभाषा में पढ़कर डॉक्टर और इंजीनियर बनने की राह खोल दी है। गरीब तबका, परिवारवादियों की लिस्ट में हैं ही नहीं। पीएम मोदी ने यूपी में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर सीट पर पटखनी देकर परिवारवादियों को इनके महल में भेजें।

Related Posts

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

आकाश आनंद ने अयोध्या में राजपूत कार्ड खेल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

  • By TN15
  • November 22, 2026
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

  • By TN15
  • November 22, 2026
जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

  • By TN15
  • November 22, 2026
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

  • By TN15
  • November 22, 2026
सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

  • By TN15
  • November 22, 2026
उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने