संकट में उलझा यूक्रेन झुकने को नामंजूर

राजधानी कीव में रूसी प्रहार के बाद कहीं चीख-पुकार, तो कहीं उजड़े घर, बंकर में छिप लोग बचा रहे जान, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने को कहा था, लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया।

द न्यूज 15 
कीव। बड़े संकट में उलझा यूक्रेन झुकने को मंजूर नहीं है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अभी भी लड़ने की बात पर अडिग हैं। उन्होंने कहा है कि वे लोग मजबूती से रूस का मुकाबला कर रहे हैं। वे लोग न तो घुटने टेकेंगे और न ही भागेंगे। वे लड़ेंगे। यहां तक कि यूक्रेनी राष्ट्रपति को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने के लिए कहा था, पर जेलेंस्की ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया।
अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि जेलेंस्की ने कहा,‘‘ यहां युद्ध फिलहाल चल रहा है। मुझे गोला बारूद चाहिए, यात्रा नहीं।’’ अफसर ने जेलेंस्की को एक जोशीला व्यक्ति करार दिया। हालांकि, यूक्रेन के मजबूत इरादों के बावजूद रूस ढीला नहीं पड़ा है।
शनिवार (26 फरवरी, 2022) को तीसरे दिन तक यूक्रेन में रूसी हमले होते रहे। कीव सहित कुछ और शहरों में कुछ-कुछ देर बमबारी और धमाके होने की आवाजें सुनी गईं। इस बीच, कई जगह चीख-पुकार देखने को मिली, तो कहीं घर ही उजड़ गए। दहशत के आलम के बीच कई लोगों ने तो पलायन कर लिया, जबकि बहुत सारे लोग बंकरों में जाने पर मजबूर हुए, ताकि वह इस तनाव वाली स्थिति में सुरक्षित रह सकें।
राजधानी कीव और अन्य जगहों पर शनिवार को भीषण संघर्ष देखने को मिला। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार के बयान में कहा गया, राजधानी और देश के दक्षिण हिस्से में लड़ाई फिलहाल चल रही है और यूक्रेनी सेना सफलतापूर्वक रूसी हमलों का सामना कर रही है।
जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलिक ने कहा कि रूसी सेना के छोटे ग्रुप्स ने कीव में घुसपैठ की कोशिश की, जबकि इस दौरान यूक्रेनी सैनिकों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। रूस कीव पर कब्जा चाहता है और देश के नेतृत्व को नष्ट करना चाहता है लेकिन रूसी सेना कोई बढ़त हासिल करने में विफल रही है और कीव में स्थिति यूक्रेनी सेना के नियंत्रण में है।
उन्होंने आगे बताया कि रूसी सेना देश के दक्षिण पर भी ध्यान केंद्रित कर रही थी, जहां क्रीमिया के उत्तर में खेरसॉन में और काला सागर के बंदरगाह शहरों माइकोलेव, ओडेसा तथा मारियूपोल में भीषण लड़ाई जारी है। रूस दक्षिण पर कब्जा करने को प्राथमिकता मानता है लेकिन वह कोई खास बढ़त हासिल करने में नाकाम रहा है।
वहीं, जेलेंस्की ने नए सिरे से आश्वासन दिया है कि देश की सेना रूसी हमलों का मुकाबला करेगी। कीव शहर में सड़क पर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो मैसेज में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने शहर नहीं छोड़ा है और उन दावों को खारिज किया कि यूक्रेन की सेना अपने हथियार डाल देगी। उन्होंने कहा, “हम देश की रक्षा करेंगे। हमारा हथियार हमारा सच है, और हमारी सच्चाई यह है कि यह हमारी जमीन है, हमारा देश है, हमारे बच्चे हैं। और हम उस सबका बचाव करेंगे।”

Related Posts

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने…

Continue reading
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर जारी हमलों के बीच…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला