फरहान-शिबानी की वेडिंग पार्टी में पहुंची दीपिका-मलाइका हुईं ट्रोल, करीना-करिश्मा ने लूटी वाहवाही

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिनों ही बॉलीवुड के इस कपल ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो जमकर वायरल भी हुईं। बीते गुरुवार की रात ही फरहान और शिबानी के खास दोस्त रितेश सिद्धवानी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी थी। पार्टी में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर, रिया चक्रवर्ती, सुहाना खान, शनाया कपूर समेत तमाम लोग शिरकत करने पहुंचे थे। पार्टी वेन्यू के पार्किंग एरिया में इन लोगों ने पैपराजी के सामने जमकर तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। इस दौरान के कई वीडियो सामने आ चुके हैं और इनके सामने आते ही ट्रोलर्स भी एक्टिव हो गए।
ट्रोल्स ने उड़ाई इन हसीनाओं की धज्जियां :फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में पहुंचे सितारों के वीडियो शेयर किए हैं। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो इस पार्टी में आए लगभग हर सेलेब्स ने थीम के अनुसार ही काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। सामने आए वीडियो को देखने के बाद ट्रोल्स ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी है। मलाइका अरोड़ा की ड्रेस देखने के बाद लोग इसकी तुलना मछली पकड़ने वाले जाल से करने लगे हैं। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण के खराब होते जा रहे फैशन सेंस को लेकर भी टिप्पणी की गई है।

Related Posts

नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म…

Continue reading
‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

  • By TN15
  • June 9, 2026
TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

  • By TN15
  • June 9, 2026
अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’