ऐसी कुंडी लगा देना कि…, कुंडा में राजा भैया पर बरसे अखिलेश यादव

कहा- लांघ दी अन्याय की सीमा

द न्यूज 15 

कुंडा । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ के कुंडा में रैली की। अखिलेश यादव ने कभी सपा के करीबी रहे राजा भैया पर जमकर हमला किया और कहा कि कुंडा में अन्याय की सभी सीमा लांघी गई है। अब बदलाव होगा। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए राजा भैया पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह कुंडी बंद कर दो कि फिर खोल ना पाएं।
अखिलेश यादव ने कहा, ”यहां पर लग रहा है कि आजादी की खुशी मनाई जा रही है आप ना सिर्फ वोट डालने जा रहे हो बल्कि अपनी आजादी भी हासिल करने जा रहे हो। जो लोग यहां पर बहुत दिनों से कब्जा किए थे इस बार लग रहा है उनको हटाने का समर्थन हमें दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि गुलशन ही यहां पर ‘गुलशन’ खिलाएंगे।” अखिलेश यादव ने बीजेपी और सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुंडा में मिले जनसमर्थन को अगर गर्मी निकालने वाले देख लेंगे तो उनकी भाप निकल जाएगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा, ”मैं कुंडा के लोगों से विशेष निवेदन करने आया हूं कि कुंडा के लोगों को हमेशा मंत्री मिलता था। रह गए कि नहीं खाली। पहले भाजपा और सपा सरकार में मंत्री बन जाते थे इस बार रह गए खाली हाथ। मैंने सुना है इस बार तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। धमकी भी दी जा रही है। कुछ दिया भी जा रहा है। डराया भी जा रहा है। इसलिए डरना मत। इस बार कुंडा में गुलशन ही गुलशन होगा। कुंडा में अन्याय की सभी सीमा लांघी गई है। कुंडा में बदलाव होगा।” गौरतलब है कि सपा ने कुंडा में राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव को उतारा है।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर