जब रैली में युवक ने मांगी नौकरी तब पुलिस से बोले राजनाथ सिंह, इसे पकड़ना मत, छोड़ देना 

सभा में कुछ युवकों ने सेना में भर्ती न होने का मसला जोर-शोर से उठाया, इस पर सिंह ने कहा कि भर्ती निकाली जा रही है, सिंह के इस आश्वासन के बाद भी जब युवकों ने तीन साल से भर्ती लटकने की बात कही तो रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘नेतागिरी’ से बात बिगड़ जाती है 

द न्यूज 15 
लखनऊ। यूपी के बलिया में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा एक युवक की वजह से बड़ी अजीब स्थिति पैदा हो गई। युवक ने राजनाथ सिंह के भाषण के अंतिम चरण में “गरीबों का मसीहा अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर सभा में मौजूद लोग युवक की तरफ बढ़े तो सिंह ने कहा कि “भैया देखो, ऐसा है कि इस लड़के को पकड़ना मत, कार्रवाई मत करना।”
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी सभा में मंगलवार को कुछ युवकों ने सेना में भर्ती न होने का मुद्दा उठाकर उनके भाषण में व्यवधान उत्पन्न किया। सिंह ने मंगलवार को जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय यादव के समर्थन में बंशीबाजार गांव में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया। सिंह इस दौरान मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख कर रहे थे कि तभी उनके भाषण में व्यवधान उत्पन्न करते हुए मीडिया गैलरी के समीप मौजूद कुछ युवकों ने सेना में भर्ती न होने का मसला जोर-शोर से उठाया।  इस पर सिंह ने कहा कि भर्ती निकाली जा रही है। सिंह के इस आश्वासन के बाद भी जब युवकों ने तीन साल से भर्ती लटकने की बात कही तो रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘नेतागिरी’ से बात बिगड़ जाती है।
सिंह ने इसके साथ ही कहा, “इस मसले पर मेरी पूरी वेदना है, कठिनाई को समझ रहा हूं। कोरोना महामारी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। सौ साल में ऐसी महामारी से पहली बार हम जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई कार्यों के कारण आज दुनिया में भारत की कोरोना से निपटने को लेकर प्रशंसा हो रही है।” इस बीच पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि रक्षा मंत्री सिंह के भाषण के दौरान “अखिलेश यादव जिंदाबाद” का नारा लगाने वाले युवक की शिनाख्त अंगद यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अंगद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी का समर्थक युवक ने सिर्फ अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की थी और किसी तरह की हरकत नहीं की थी।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’