झूठ और कॉमेडी- PM मोदी-शाह के गरीबी वाले बयान पर बिफरे बॉलीवुड एक्टर, बोले, कुर्सी खतरे में है

केआरके ने पीएम मोदी और अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा है कि ना ही हिंदू खतरे में है और ना मुसलमान खतरे में हैं सिर्फ कुर्सी खतरे में हैं।

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। फिल्म मेकर और एक्टर केआरके अक्सर ही अपने बयानों और ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। चुनावों के दौरान केआरके पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं पर तंज कसते रहते हैं।
अब एक बार फिर से केआरके ने PM मोदी-शाह के गरीबी वाले बयान पर एक एक कर कई सारे ट्वीट किए हैं। केआरके ने पहला ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हिंदू मुस्लिम ना कभी खतरे में था, ना है, और ना कभी होगा! अगर ऐसा होगा, तो अकबर का सेनापति हिंदू और महाराणा प्रताप का सेनापति मुस्लिम ना होता। हमेशा कुर्सी ही खतरे में रही है और आज भी है।’
केआरके ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मोदी जी ने आधिकारिक तौर पर कहा था 2022 तक भारत में कोई गरीब नहीं रहेगा और ना कोई ऐसा होगा जिसके पास पक्का मकान नहीं होगा! अब अमित शाह जी कह रहे हैं कि 2024 तक भारत में कोई गरीब नहीं रहेगा और ना कोई ऐसा होगा जिसके पास पक्का मकान नहीं होगा। योगी जी ने भी कहा होगा साल 2030 कोई गरीब नहीं रहेगा और ना कोई ऐसा होगा जिसके पास पक्का मकान नहीं होगा! फुल टाइम झूठ और कॉमेडी!’
दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, ‘अमित शाह ने कहा- मोदी जी ने चीन को मंह तोड़ जवाब दे दिया! हाहाहा! हंसो भाई हंसो! हाहाहाहा!’ केआरके के ये ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं और नेटिंस इनपर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने यूं निशाना साधा है बल्कि चुनावों के दौरान भी केआरके के तंज खूब वायरल रहे थे। हाल ही में केआरके ने आमित शाह की रैली का एक क्लिप शेयर करते हुए उनका मजाक बनाया था।
अमित शाह का वीडियो शेयर करते हुए केआरके केआके ने लिखा, ‘जो भी 12वीं पास करके इंटरमीडिएट में एडमिशन लेगा, उसको लैपटॉप मिलेगा! और अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको नहीं मिल पाएगा।’
दरअसल, अमित शाह ने रायबरेली में चुनावी रैली के दौरान कह दिया कि 12वीं पास करने के बाद इंटरमीडिएट में एडमिशन लेने वाले हर स्टूडेंट को लैपटॉप दिए जाएंगे। अमित शाह के इसी बयान का खूब मजाक बन रहा है क्योंकि 12 वीं और इंटरमीडिएट एक ही बात होती है।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’