JP नड्डा का समाजवादी पार्टी और अखिलेश पर निशाना, कहा- चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए समाजवादी क्या जानें गरीबों का दर्द

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के छतहरी स्थित वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि समाजवादी लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीबों का दर्द क्या जानें। भाजपा गांव, गरीबों, शोषितों, किसानों, युवाओं को मुख्यधारा में लाने का काम करती है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सभी वर्गों को बड़ी सौगात मिलेगी।
जेपी नड्डा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है कि वह पुलिस का मनोबल गिराने का काम करते हैं। लखनऊ में अलकायदा का आतंकी पकड़ा गया था तब अखिलेश ने कहा था कि उन्हें पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास नहीं है। अभी हाल में एक चुनावी सभा के दौरान भी उन्होंने पुलिस वालों के लिए गलत लहजे का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के जनधन खाते में धन भेजने, लॉकडाउन में पैसे भेजने, रसोई गैस व मुफ्त राशन देने पर समाजवादी कहते हैं कि इससे क्या होगा। दरअसल, उन्हें पता ही नहीं कि गरीबी क्या होती है। महिलाएं घर का चूल्हा कैसे जलाती थीं, उनसे बेहतर कौन बता सकता है। नड्डा ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव, गरीबों, शोषितों, वंचितों, युवाओं व किसानों को मुख्यधारा में लाने का काम किया गया।
उन्होंने कहा कि संविधान की कसम खाने वाले आतंकियों को बचाने का काम करते हैं। लखनऊ, वाराणसी, मुंबई आदि स्थानों पर आतंकी हमला करने वाले दो आतंकियों को अखिलेश ने छोड़ने का काम किया था। शहाबुद्दीन नाम के एक आतंकी को छोड़ा था, जिसे सजा-ए-मौत हुई। अहमदाबाद ब्लास्ट केस में एक साथ 38 लोगों को फांसी की सजा हुई। उनमें एक आजमगढ़ का रहने वाला है। उसके पिता शादाब अहमद सपा कार्यकर्ता हैं। नड्डा ने सवाल किया कि अखिलेश का आतंकियों से क्या रिश्ता है? उन्होंने कहा कि कारसेवकों पर गोलियां चलाने वाले वोट मांग रहे हैं। अखिलेश यादव मंदिरों में जाकर घंटी बजा रहे हैं उनकी तो घंटी बज चुकी है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।
तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए बुरा दौर था। ईरान, इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में तीन तलाश की प्रथा नहीं है। यह सिर्फ भारत में थी क्योंकि विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। भाजपा ने कानून बनाकर तीन तलाक की प्रथा खत्म कर मुस्लिम बहनों को आजादी दी।
नड्डा ने घोषणा की कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, युवाओं को लैपटॉप, महिलाओं को स्कूटी और होली-दीवाली पर मुफ्त रसोई गैस दी जाएगी।

Related Posts

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी…

Continue reading
Annamalai Resign: K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे