योगी के गढ़ गोरखपुर में किन समीकरणों से बिसात बिछा रही मायावती ?

द न्यूज़ 15
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले धीमी गति से चल रही बसपा अब पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी, बसपा द्वारा गोरखपुर की 9 सीटों पर जातीय समीकरणों के हिसाब से बिसात बिछा दी गई है। पार्टी के कोर वोटर और प्रत्याशी के वर्ग के वोटरों के अलावा सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर पार्टी अपनी जीत पक्की करने की कोशिश में जुटी है। शहर में दलित-मुस्लिम गठजोड़ पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है।
जिस तरह 2017 में बसपा ने मोदी-योगी लहर के चलते भी गोरखपुर में एक सीट झटक ली थी और चार सीटों पर दूसरे स्थान पर रहकर अपनी ताकत का एहसास कराया था। उसी तरह इस बार भी बसपा दूसरे दलों के लिए चुनौती बनकर सामने है। 26 फरवरी को पार्टी की मुखिया मायावती की रैली से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी तैयारी है। सभी 9 सीटों पर जातीय संतुलन के साथ सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल रखा है। पार्टी ने शहर सीट से ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतार कर मुसलमानों को यह संदेश दे दिया है कि वही उनकी हितैषी है। शहर सीट पर दलित वोट करीब 40 हजार है जबकि मुस्लिमों की तादाद भी अच्छी खासी है। पार्टी ने यहां अपने वोट बैंक को सहेजने के लिए इसलिए भी पूरी ताकत झोंक रखी है ताकि आजाद समाज पार्टी उसमें सेंध लगाने में कामयाब न होने पाए।
बसपा की भी दूसरे दलों की तरह निषाद वोट बैंक पर नजर है। यही वजह है कि ग्रामीण से दारा निषाद व कैम्पियरगंज से चंद्रप्रकाश निषाद को प्रत्याशी बनाया है। क्षत्रिय वर्ग को लुभाने के लिए सहजनवां से सुधीर सिंह तो चिल्लूपार से राजेन्द्र सिंह पहलवान को उतारा है। चौरीचौरा से भूमिहार ब्राह्मण वीरेन्द्र पाण्डेय व पिपराइच से वैश्य वर्ग को साधने को दीपक अग्रवाल को उतारा है। खजनी से पूर्व मंत्री सदल प्रसाद के भाई विद्यासागर व बांसगांव से पूर्व जिला अध्यक्ष राम नयन आजाद को उतार कर कार्यकर्ताओं को मैसेज दिया है कि बसपा के साथ मन से जुड़े लोगों को पार्टी कभी भूलती नहीं है।
दलित मतदाताओं को बसपा अपना वोटर मानते हुए अन्य वर्ग को साधने में जुटी है। शहर में मुस्लिमों को साधने के लिए जहां प्रत्याशी के साथ ही पार्टी ने कई नेताओं को यहां लगाया है। इनका पूरा जोर घर-घर जनसंपर्क पर है।
गोरखपुर शहर की सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी बसपा मजबूती से लड़ रही है। इस सीट पर 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं। वहीं दलित वोटर की भी अच्छी संख्या है। सोशल इंजीनियरिंग के बूते अन्य वर्ग के मतदाताओं में सेंधमारी कर पार्टी यहां अच्छा करने की कोशिश में जुटी है। गोरखपुर में कुल 4.50 लाख वोटर हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती की 26 फरवरी को चंपा देवी पार्क में मण्डलस्तरीय रैली है। पार्टी को उम्मीद है कि यह रैली पूरे मण्डल में बसपा की लहर बनाने में कारगर साबित हो सकती है। यही नहीं स्टार प्रचारक के रूप में शामिल राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी 28 फरवरी और एक मार्च को जिले के कुछ विधानसभा में जनसभा कर सकते हैं। बसपा के कई नेता पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए गोरखपुर में डेरा डाले हैं। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष जिज्ञासु ने बताया कि राज्यसभा सांसद डा. आशेक सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक, डा. मदनराम आदि नेता गोरखपुर में हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 26 फरवरी को चंपा देवी पार्क में आयोजित रैली के लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक विधानसभा की सभी नौ सीटों पर पार्टी मजबूती से लड़ रही है।

Related Posts

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  • By TN15
  • July 24, 2026
सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि