अमरिंदर ने कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज , बोले चन्नी कोई जादूगर है क्या ?, 20, 30 सीटे ही आएंगी कांग्रेस की

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में जारी मतदान के दौरान पूर्व CM अमरिंदर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी।
उन्होंने कहा, मैं पंजाब में क्या हासिल कर पा रहा हूं जो उनके खिलाफ जा रहा है। मैं अनुमान लगा सकता हूं कि कांग्रेस को 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।”
अमरिंदर सिंह ने सीएम चन्नी और सिद्धू निशाना बनाते हुए कहा, “चरणजीत चन्नी क्या है? क्या वह जादूगर है कि 3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकता है? चुनाव से पहले उसे हीरो बनाने की कोशिश में सारा श्रेय उसे दिया गया… मुझे लगता है कि दोनों (चन्नी और नवजोत एस सिद्धू) बेकार हैं।”
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए, कांग्रेस छोड़ पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करने वाले अमरिंदर सिंह ने कहा, “मैं पटियाला जीतने को लेकर निश्चित हूं। मुझे लगता है कि हम चुनाव जीतेंगे … वे (कांग्रेस) एक अलग दुनिया में रहते हैं और पंजाब में उनका सफाया हो जाएगा।” उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, “भगवंत मान देशद्रोही हैं और वह अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर रहे हैं।”
राज्य में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथ बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, यह एक अच्छा संकेत है। “पटियाला और आसपास की सीटों पर हमें बहुत अच्छी जीत देखने को मिलेगी। बीजेपी-पीएलसी और ढिंढसा पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो हमें और क्या चाहिए।”
2017 के चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। अब कैप्टन ने अपनी अलग पार्टी बनाई है और वे भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में है।

Related Posts

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

पंजाब में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

  • By TN15
  • October 17, 2026
अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…