UP, बिहार के ‘भइये’ विवादः चहुंओर घिरे CM चन्नी तो बोले- बयान अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह सरीखे AAP नेताओं के लिए था

दरअसल, रूपनगर में एक रोड शो के बीच पंजाब सीएम बोले थे, ‘‘प्रियंका पंजाब की बहू हैं। यूपी, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे।’’ चन्नी की इस टिप्पणी पर वाड्रा ताली बजाते देखी गई थीं।

द न्यूज 15

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले वहां के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी एक टिप्पणी को लेकर विपक्षियों के निशाने पर आ गए। चहुंओर घिरने पर उन्होंने सफाई दी, पर इसके जरिए आम आदमी पार्टी (आप) पर जुबानी हमला बोला। कहा कि उनका यूपी-बिहार के “भइये” वाला बयान अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह सरीखे आप नेताओं के लिए था।
वह गुरुवार (17 फरवरी, 2022) को बोले, “मेरी टिप्पणी तोड़-मरोड़ कर पेश की गई।” यही नहीं, चन्नी ने पंजाब के विकास में प्रवासियों के योगदान के लिए उनकी तारीफ की। पीएम मोदी सहित कई नेताओं के हमले और आलोचना के बाद चन्नी ने ट्वीट किया। वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। प्रवासी अपनी मेहनत से पंजाब को विकास के पथ पर ले गए हैं। उन्होंने हमेशा विकास में योगदान दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यूपी, बिहार, राजस्थान और अन्य जगहों से जो लोग काम के लिए पंजाब आते हैं, उनके लिए पंजाब जितना हमारा है उतना ही उनका है। इसलिए इसे गलत तरीके से दिखाना सही नहीं है। प्रवासी हमें प्रिय हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके लिए हमारा प्यार हमारे दिल में है और इसे कोई नहीं निकाल सकता।’’ बकौल चन्नी, ‘‘उत्तर प्रदेश और बिहार के मेरे भाइयों और बहनों ने पंजाब के निर्माण में योगदान दिया है। हम पीढ़ियों से साथ हैं और मैं अपने परिवार के सदस्यों की तरह उन सभी से प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं।’’
चन्नी ने कहा कि उनकी टिप्पणी का इशारा अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक और संजय सिंह जैसे आप नेताओं की ओर था, जिन पर आरोप लगाया था कि वे राज्य में बाहर से अशांति पैदा करने आते हैं। सीएम चन्नी ने पंजाब में कई क्षेत्रों में प्रवासियों के योगदान को स्वीकार किया और उनसे खुद की तुलना ‘‘केजरीवाल जैसे लोगों’’ से नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग यहां राज्य में अराजकता फैलाने के लिए आए हैं जबकि प्रवासी यहां विकास के लिए आते हैं।’’
दरअसल, चन्नी ने मंगलवार को कांग्रेस के एक रोडशो के दौरान लोगों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के ‘भैया’ को पंजाब में नहीं घुसने देने की अपील करके एक विवाद छेड़ दिया था। उनकी यह टिप्पणी कथित तौर पर आप नेताओं पर थी, पर “भैया” को उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासियों के लिए अपमानजनक शब्द माना जाता है जो पंजाब में काम करते हैं। चन्नी के बयान से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। रूपनगर में हुए रोड शो के दौरान चन्नी की टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को ताली बजाते नजर आई थीं, जबकि पंजाब सीएम कहते दिखे थे कि प्रियंका पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे।

Related Posts

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग