NSE की पूर्व चीफ के ठिकानों पर IT की रेड, आध्यात्मिक गुरु से गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप 

द न्यूज 15 

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व चीफ चित्रा रामकृष्ण के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बता दें कि उनपर एक आध्यात्मिक गुरु के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि छापेमारी से पहले मार्केट रेगुलेटर ने एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने 11 फरवरी को रामकृष्ण पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना मुख्य रणनीतिक अधिकारी के रूप में आनंद सुब्रमण्यम की नियुक्ति में हुए नियमों के उल्लंघन के चलते लगाया गया था।
बता दें कि सेबी सुब्रमण्यम की नियुक्ति को लेकर जांच कर रही है। सेबी की जांच में पूर्व NSE चीफ चित्रा रामकृष्ण ने बताया कि वो एक आध्यात्मिक गुरु से सलाह लेती थीं। बता दें कि संवेदनशील जानकारियां साझा करने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। इसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से जुड़ी कई आर्थिक और कारोबारी योजनाएं शामिल हैं।
सेबी के अनुसार रामकृष्ण कथित तौर पर हिमालय में रहने वाले इस आध्यात्मिक गुरु को ‘शिरोमणि’ कहती हैं। एनएसई पूर्व प्रमुख का दावा है कि आध्यात्मिक गुरु हिमालय की पहाड़ियों में रहते हैं और 20 साल से व्यक्तिगत और पेशेवर मामले में उन्हें सलाह देते रहे हैं। चित्रा उसे सिद्ध पुरुष मानती हैं।
सुब्रमण्यम की नियुक्ति पर सवाल: बता दें कि 1 अप्रैल 2013 से सुब्रमण्यम एनएसई के मुख्य रणनीतिक सलाहकार थे। उन्हें इस पद पर रामकृष्ण लेकर आईं थीं। वहीं अक्टूबर 2016 तक सुब्रमण्यम ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर और एमडी और सीईओ के एडवायजर के तौर पर थे। सुब्रमण्यम का काम हफ्ते में सिर्फ चार दिन का था।

Related Posts

आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?
  • TN15TN15
  • August 21, 2026

आनंद तेलतुंबडे (मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद: एस…

Continue reading
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

  • By TN15
  • August 21, 2026
आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

  • By TN15
  • August 20, 2026
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

  • By TN15
  • August 20, 2026
बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

  • By TN15
  • August 20, 2026
Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

  • By TN15
  • August 20, 2026
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

  • By TN15
  • August 20, 2026
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना