लग गई थी आंख, दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड रीना राय ने बताया आंखों देखा दृश्य 

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। पंजाबी ऐक्टर दीप सिद्धू की दोस्त रीना राय ने बताया है कि कैसे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली से पंजाब जाते वक्त दीप सिद्ध की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। किसान आंदोलन और 26 जनवरी 2021 को लाल किला हिंसा के मामले में दीप सिद्धू चर्चा में रहे थे।
सिद्धू की आंख लगी, घिसटती चली गई कार : दीप सिद्धू गुरुग्राम से बठिंडा जा रहे थे। एसयूवी कार वह खुद चला रहे थे। वक्त हो रहा था रात के करीब साढ़े नौ बजे। इसी दौरान कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। सोनीपत के खरखौदा में हादसे के वक्त उनकी एनआरआई गर्लफ्रेंड रीना राय भी कार में ही मौजूद थीं। रीना राय ने बताया, ‘जब हादसा हुआ तब दीप सिद्धू की आंख लग गई थी। ट्रक से टक्कर के बाद कार तकरीबन 20 से 30 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इस दौरान कार का आगे का हिस्सा पिचक गया।’
रीना राय की हालत खतरे से बाहर : इस बीच पुलिस का कहना है कि जिस 22 टायर ट्रक से हादसा हुआ है, वह रोड पर खड़ा नहीं था बल्कि रफ्तार में था। जिस ट्रक से सिद्धू का ऐक्सिडेंट हुआ है, वह राजस्थान नंबर की बताई जा रही है। टक्कर के बाद ड्राइवर फरार हो गया। वहीं दीप सिद्धू और रीना राय को पुलिस खरखौदा के स्थानीय सीएचसी में लेकर पहुंची। यहां दीप को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रीना की हालत खतरे से बाहर है।
लाल किला हिंसा से चर्चा में आए दीप सिद्धू : दीप सिद्धू 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा के बाद से अचानक चर्चा में आ गए। उन्हें उस हिंसा में मुख्य आरोपी के तौर पर नामित किया गया था। उन पर देश की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने के बड़े आरोप लगे। पहले वह फरार चलते रहे लेकिन बाद में उन्होंने सरेंडर किया, जेल गए और फिर जमानत पर बाहर आए।
वारिस पंजाब संगठन बनाया, सियासत में भी सक्रिय थे : दीप सिद्धू पिछले काफी वक्त से पंजाब की राजनीति में एक्टिव हो रहे थे। उन्होंने पंजाब में ‘वारिस पंजाब’ नाम का एक संगठन भी बनाया। दीप सिद्धू का कहना था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन राजनीति के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। हालांकि दीप सिद्धू पंजाब में 20 फरवरी को निर्धारित चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल मान, अमृतसर के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह मान के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे।
खालिस्तानी मूवमेंट की तारीफ पर घिरे थे : सिमरजीत सिंह मान को हमेशा से खालिस्तानी मूवमेंट के साथ जोड़कर देखा जाता है। दीप सिद्धू का नाम भी तब से कहीं न कहीं खालिस्तानी सपोर्टरों में आने लगा था, जब से उन्होंने किसान आंदोलन में खलिस्तानी मूवमेंट की तारीफ शुरू की थी। कभी देओल परिवार के थे बेहद करीबी : इतना ही नहीं दीप सिद्धू देओल परिवार यानी बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र के परिवार के भी खास माने जाते थे। परिवार का कामकाज दीप सिद्धू देखते थे। 2019 में जब सनी देओल ने गुरदासपुर से चुनाव लड़ा तो उनके चुनाव का सारा कामकाज दीप सिद्धू ही देख रहे थे। लेकिन तीन कृषि कानूनों के विरोध में आने के बाद से दीप सिद्धू ने देओल परिवार से दूरी बना ली और वह बीजेपी के खिलाफ भी लगातार बोलते नजर आए।

Related Posts

सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नोएडा, 23 जुलाई के पावन अवसर पर सेंटर…

Continue reading
Tribute to Chandrashekhar : एक ऐसा समाजवादी पुरोधा, जिसने उसूलों की पूरी राजनीति 

चरण सिंह  एक ऐसा नेता जिसके आगे सत्ता, पद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

  • By TN15
  • July 27, 2026
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

  • By TN15
  • July 27, 2026
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

  • By TN15
  • July 27, 2026
अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

  • By TN15
  • July 27, 2026
जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

  • By TN15
  • July 27, 2026
दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

  • By TN15
  • July 27, 2026
लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र